विशेष

बुजुर्ग महिला ने हॉस्पिटल के बेड पर लेटे पति के लिए गाया गाना, Video देख आंखें हो जाएंगी नम

ऐसा कहा जाता है कि शादी का बंधन बहुत पवित्र और सात जन्मों का रिश्ता होता है। बहुत किस्मत वाले होते हैं वो दंपति जिनका साथ और प्यार उम्र के आखिरी पड़ाव तक बना रहता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं अधिकतर कपल का एक दूसरे के प्रति प्यार और देखभाल समय के साथ-साथ धीरे-धीरे कम होने लगता है। परंतु कुछ ऐसे भी पति-पत्नी होते हैं, जिनका प्यार बीतते समय के साथ-साथ और गहरा होता जाता है।

ऐसे बहुत से कम लोग देखने को मिलते हैं जो अपना वादा अंतिम सांस तक निभा पाते हैं परंतु जो ऐसा करते हैं, उनका प्यार दूसरों के लिए मिसाल बन जाता है। पति-पत्नी एक दूसरे के सुख-दुख के साथी होते हैं। पति-पत्नी हर परिस्थिति में एक दूसरे से कदम से कदम मिलाकर चलते हैं और हर परेशानी का मिलकर सामना करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसने सबका दिल जीत लिया है और लोग इस वीडियो को देखकर भावुक भी हो रहे हैं।

दरअसल, इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला अपने बीमार पति के लिए गाना गाती हुई नजर आ रही है। बुजुर्ग का प्यार देखकर किसी की भी आंखें भर जाएंगी। भले ही वायरल हो रहा यह वीडियो भारत का नहीं है लेकिन प्यार को सरहद और भाषा की जरूरत नहीं पड़ती है। शायद इसलिए स्पेन का यह वीडियो दुनिया भर में प्यार का संदेश दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

हॉस्पिटल के बेड पर लेटे पति के लिए बुजुर्ग ने गाया गाना

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं। बुजुर्ग महिला (पत्नी) उनके हाथों को पकड़कर उनके लिए गाना गाते हुए नजर आ रही हैं। उनके हौसले को बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बुजुर्ग महिला गाना गा रही होती हैं, तब उनके पति अपने कांपते हुए हाथों से उसके चेहरे को प्यार से छूते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई भावुक हो जा रहा है।

वीडियो देख यूजर्स हुए भावुक

इस भावुक कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर goodnews_movement नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही यह लिखा गया है कि “हमेशा के लिए प्यार।” इस वीडियो में यह भी जानकारी दी गई है कि एक 70 वर्षीय पत्नी पति की सेवा करती हैं, वह इसलिए गाना गा रही हैं क्योंकि उसे अस्पताल से 70 दिनों के लंबे समय के बाद छुट्टी मिल रही है। इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं अब तक इस वीडियो को 2 लाख 52 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।


इस वीडियो पर बहुत से लोगों ने बहुत खूबसूरत कमेंट भी किए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और अनुष्का शर्मा ने भी इस वीडियो को लाइक किया है। एक यूजर ने लिखा “सच्चा प्यार।” वहीं एक और अन्य यूजर ने उस गाने का अनुवाद करते हुए लिखा “मेरे पास बहुत कुछ है जो मैं आपको बताना चाहती हूं लेकिन मुझे आपके लिए मेरे पास जो प्यार है, उसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं।” इसी तरह कई यूजर्स हैं जिन्होंने खूबसूरत कमेंट किए हैं।

Related Articles

Back to top button