मनोरंजन

प्रेमिका को दुल्हन बनता देख भावुक हुआ दूल्हा, बहने लगी आंसूओं की धारा, देखें Video

वह लोग बड़े ही खुशनसीब होते हैं जिन्हें सच्चा प्यार नसीब होता है। प्यार तो सभी जीवन में एक बार करते हैं, लेकिन उस प्यार को जिंदगीभर के लिए अपना हमसफ़र बनाने का मौका बहुत कम लोगों को ही मिल पाता है। इसलिए जब आप अपने पसंद के शख्स से शादी करते हैं तो ऐसा लगता है जैसे दुनिया की सारी खुशियां आपकी झोली में आकर गिर गई हो। आप फिर भावुक हो उठते हैं और आपकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगते हैं।

ऐसा ही एक नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ा छाया हुआ है। यहां एक दूल्हा जब अपनी सपनों की रानी को दुल्हन के अवतार में देखता है तो भावुक होकर रो पड़ता है। फिर जो होता है वह देखकर बाकी लोग भी इमोशनल हो जाते हैं। उन्हें पता चल जाता है कि आखिर सच्चा प्यार किसे कहते हैं। यदि आप भी इस सच्चे प्यार के साक्षात दर्शन करना चाहते हैं तो खबर के अंत तक बने रहें।

दुल्हन को देख भावुक हुआ दूल्हा

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा है। फिर जैसे ही उसकी दुल्हन सामने से सजधज कर आती है तो वह बड़ा भावुक हो जाता है। अपने सपनों की राजकुमारी को देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। वह खुशी के आंसू बहाने लगता है।

दूल्हे को भावुक देखकर दुल्हन उसके पास आती है। उसे गले लगाती है। उसे प्यार से संभालती है। यह पूरा नजारा देखने में बड़ा ही प्यारा लगता है। इसे देखकर यकीन हो जाता है कि इस दुनिया में अभी भी सच्चा प्यार बरकरार है। इस वीडियो को देख एक और सीख मिलती है कि दो प्यार करने वालों को कभी अलग नहीं करना चाहिए। उन्हें अपनी पसंद के शख्स से शादी करने देना चाहिए। क्योंकि लोग क्या कहेंगे से ज्यादा जरूरी है दो शादीशुदा लोग आपस में कितने खुश हैं।

नजारा देख लोग बोले- ये है सच्चा प्यार

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @Gulzar_sahab नाम के ट्विटर अकाउंट ने साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “जब शादी अपने प्यार से हो जाए, तो खुशी के आंसू रोकने से भी नहीं रुकते।” सिर्फ 30 सेकंड का यह वीडियो लोगों के अंदर जज़्बातों का सलाब ला रहा है। इसे देखकर वे अपनी शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “इसे कहते हैं सच्चा प्यार।” दूसरे ने कहा “सिर्फ किस्मतवाले लोगों को ही सच्चा प्यार मिलता है।” एक और शख्स कहता है “इनकी जोड़ी सदा सलामत रहे।” एक बंदा लिखता है “दो प्यार करने वालों को कभी अलग ना करो।”

यहां देखें वीडियो

वैसे आपको दूल्हा दुल्हन का यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button