फिल्मों से ज्यादा इन हसीनाओं ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर बटोरी सुर्खियां, एक का तो बिगड़ गया चेहरा

फिल्म जगत में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। इस इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां मौजूद है, जिनकी खूबसूरती के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। यह अभिनेत्रियां खूबसूरत दिखने के लिए ना जाने क्या-क्या करती हैं। अपने चेहरे पर तरह-तरह की ब्यूटी क्रीम लगाती हैं, यहां तक कि ब्यूटी ट्रीटमेंट से लेकर सभी प्रकार के महंगे मेकअप का यह सहारा लेती हैं ताकि यह पर्दे पर खूबसूरत नजर आएं। ऐसी बहुत सी हसीनाएं हैं जिन्होंने अपने आपको ज्यादा सुंदर बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का भी सहारा लिया है। प्लास्टिक सर्जरी के फायदे होते हैं तो उसके नुकसान भी होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी हसीनाओं के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको अपनी प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद भारी नुकसान झेलना पड़ा था। यहां तक की फैंस की आलोचना का यह शिकार भी हो चुकी हैं।
राखी सावंत
राखी सावंत फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। यह अक्सर अपने विवादास्पद बयानों के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत “अग्निचक्र” से की थी। शुरुआती दिनों में इन्होने लो बजट फिल्मों में छोटे-मोटे रोल और डांस किया था। आपको बता दें कि इन्होंने अपने आपको ज्यादा सुंदर बनाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है। इन्होंने अपने होठों को मोटा करवाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी, जिसकी वजह से इनको ट्रोल होना पड़ा था।
श्रुति हासन
मशहूर अभिनेत्री श्रुति हासन ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा टॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। श्रुति हसन साउथ फिल्मों में अधिक सक्रिय हैं। इनकी पहली बॉलीवुड फिल्म “लक” थी, जिसके अंदर यह इमरान खान के ऑपोजिट नजर आईं थीं लेकिन यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है।
कोएना मित्रा
कोएना मित्रा ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। कोएना मित्रा ने कई विज्ञापनों में भी काम किया है। वर्ष 2004 में फिल्म “मुसाफिर” से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हिंदी फिल्मों के अलावा इन्होने तमिल और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। कोएना मित्रा बिग बॉस 13 का हिस्सा भी रह चुकीं हैं। इन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी, लेकिन बात बनाने की जगह बिगड़ गई। सर्जरी करवाने के बाद निर्देशक इनको अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि प्लास्टिक सर्जरी के चलते उनके पास काम की कमी होने लगी थी।
वाणी कपूर
वाणी कपूर को फिल्म “शुद्ध देसी रोमांस” के लिए ऑडिशन के जरिए चुना गया था। इन्होंने अपनी पहली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में जबरदस्त एक्टिंग की थी। अपनी पहली फिल्म में अपने अभिनय से उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना लिया था, इसके बाद अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपनी ठोढ़ी और होठों की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद इनका चेहरा बिगड़ सा गया था।
आयशा टाकिया
अभिनेत्री आयशा टाकिया की पहली फिल्म “टार्जन द वंडर कार” थी, इसके बाद इन्होने एक और फिल्म “सोचा ना था” में काम किया। फिल्म टार्जन द वंडर कार में इनके बेहतरीन अभिनय के लिए “फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यु पुरस्कार” भी मिल चुका है। आपको बता दें कि अभिनेत्री आयशा टाकिया ने अपने होठों की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। इस ट्रीटमेंट के बाद इनका चेहरा ही बिगड़ गया था।