समाचार

आज से राहुल गांधी का नया नाम “राहुल लाहोरि” है , जानिये संबित पात्रा ने क्यों कहा ऐसा

कांग्रेस नेता शशि थरूर के पाकिस्तान मंच पर दिए गए बयान पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। बीजेपी के नेता संबित पात्रा ने शशि थरूर पर निशाना साधते हुए कहा है कि तब्लीगी जमात को लेकर सरकार पर कट्टरता और पक्षपात करने की बात ये पाकिस्तान में जाकर बोल रहे हैं। कांग्रेस ने भारत का मजाक बनाया है और भारत को खराब दिखाने की कोशिश की है।

क्या कहा था शशि थरूर ने

कांग्रेस नेता शशि थरूर लाहौर थिंक फेस्ट नाम के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए थे। कांग्रेस सांसद ने इस दौरान कहा था कि भारत की सरकार कोविड के मैनेजमेंट में कहीं-कहीं फेल हो रही है। इन्होंने आगे कहा कि भारत में मुसलमानों और उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव होता है। भारत में एक-दूसरे से डर का माहौल है। चीनी जैसे दिखने वाले लोगों के साथ भेदभाव होता है। कोरोना के समय में मुसलमानों को परेशान किया गया।

शशि थरूर के इसी बयान पर पलटवार करते हुए संबित पात्रा ने कहा, ‘शशि थरूर ने भारत का मजाक बनाया है। भारत को बहुत ही खराब दृश्य से दिखाने की कोशिश की है। शशि थरूर ने लाहौर लिट फेस्ट में जो बोला, वो सब सुना, लेकिन उस पर भरोसा नहीं हो रहा है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा कि क्या सोनिया, राहुल, प्रियंका ने कभी पाकिस्तान के अपने अल्पसंख्यकों पर कुछ बोला? क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहती है? शशि थरूर क्या चाहते हैं कि पाकिस्तान अब राहुल गांधी को क्रेडिट दे? थरूर चिंता मत करें, राहुल गांधी वैसे ही पाकिस्तान और चीन में हीरो बन चुके हैं।

पाकिस्तान से चुनवा लड़ेंगे ‘राहुल लाहोरि’

संबित पात्रा ने कहा कि नार्थ ईस्ट को लेकर ये कहना कि वहां की स्थिति ठीक नहीं है। ये क्या है? हिंदुस्तान के मुसलमानों के खिलाफ सरकार कट्टरता और पक्षपात दिखा रही है। ये राहुल गांधी के दोस्त शशि थरूर ने कैसे कहा? खासकर तब जब पाकिस्तान में हिंदू और सिखों के साथ क्या हो रहा है, सब देख रहे है। मीडिया और लोग पसंद नहीं कर रहे है तो क्या अब राहुल पाकिस्तान से चुनाव लड़ेंगे? थरूर क्या पाकिस्तान में चुनाव लड़ेंगे। आज से हम राहलु गांधी को को ‘राहुल लाहोरि’ बोलेंगे।

ये भी पढ़ें- तनिष्क शोरूम पर हमले की फेक न्यूज दिखाने के मामले में बुरी तरह फंसा NDTV, पुलिस ने दर्ज किया केस

Related Articles

Back to top button