ग्रह-नक्षत्र की स्थिति बना रहे इंद्र योग, इन छह राशि वालों की किस्मत देगी साथ, मिलेगा धन लाभ

ग्रह-नक्षत्र की बदलती चाल की वजह से कभी व्यक्ति का जीवन कठिन व्यतीत होता है तो कभी जीवन खुशियों से भरपूर रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुख मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानी आने लगती है। ग्रहों की बदलती चाल की वजह से शुभ योग बनते हैं, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। आपको बता दें कि आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मिलकर इंद्र योग बना रहे हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आज हम आपको इंद्र योग का आपकी राशियों पर कैसा असर रहने वाला है? इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वाले जातकों के जीवन में यह कठिन अवधि है। आपको परिस्थितियों के अनुसार अपने ऊपर धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कामकाज में आपको वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे, जिसकी वजह से आप काफी हताश रहने वाले हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास काफी हद तक सफल हो सकते हैं। अचानक बच्चों की उन्नति की खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। पुराने रिश्तेदारों से मिलना-जुलना हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले जातकों को व्यापार में अच्छा फल मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल हो सकती है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका भाग्य मजबूत रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। अटके हुए कामकाज पूरे हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वाले जातकों की सेहत में सुधार आएगा। ताजगी और स्फूर्ति महसूस करेंगे। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आप अपनी रुकी हुई योजना को पूरा करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ऑफिस के कामकाज आप समय पर पूरे कर सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों को इस शुभ योग की वजह से लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। यदि आप साझेदारी में कार्य आरंभ करते हैं तो उसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर रहने वाला है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। पुरानी शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। विशेष रूप से शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को सतर्क रहना होगा अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिए आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वाले जातक अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच-विचार करेंगे। बिजनेस को लेकर आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चो पर भी लगाम रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़ा हुआ कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार कीजिए।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले जातक वित्तीय क्षेत्र में कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। आमदनी के स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार के लोगों के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपनी प्रतिभा से हर क्षेत्र में अच्छा रिजल्ट प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन में कुछ नया बदलाव देखने को मिल सकता है। कारोबार से जुड़ा हुआ कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन खुश होगा। जीवन साथी के साथ आपके तालमेल अच्छे रहने वाले हैं। आपके रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा। संतान की तरफ से सुख प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों को नौकरी के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। कामकाज में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आपको घाटा हो सकता है। कानूनी मामलों में ना उलझें। फालतू के कामों से बच कर रहना होगा अन्यथा आपका जरूरी कार्य रुक सकता है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। माता की सेहत में सुधार आएगा।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातक अपने परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे। रुके हुए कामों में आप प्रगति हासिल करेंगे। कामकाज का संतोषजनक परिणाम मिल सकता है। अचानक लाभदायक योजनाएं हाथ लग सकती हैं। आपके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक स्तर में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों का मनोबल मजबूत रहेगा। जरूरी कामों में आपको सफलता मिल सकती है। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। मनोरंजन के कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कामयाबी हासिल होगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होंगे।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों को अचानक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस संबंधित नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। मौसमी बीमारियों की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। फालतू के खर्चों पर नियंत्रण रखें। आमदनी के स्रोत मिल सकते हैं।