बॉलीवुड

आशिकी फेम अनु अग्रवाल के साथ हुई थी दर्दनाक घटना, सारी संपत्ति दान कर आज इस तरह बीता रही है जीवन

हिन्दी सिनेमा जगत में पहचान बनाना हर किसी कलाकार के लिए आसान बात नहीं है। लेकिन कई स्टार इंडस्ट्री में ऐसे भी हुए जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत के साथ ही दुनिया भर में अलग पहचान बनाई। उन्हीं में से एक अभिनेत्री अनु अग्रवाल भी थीं। आशिकी फेम अनु अग्रवाल को आप भला कैसे भूल सकते हैं। इस फिल्म के साथ रातों-रात दुनिया भर में नाम कमाने वाली सुपरस्टार अनु अग्रवाल अब फिल्मी लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन अनु अग्रवाल के जीवन में ऐसा क्या हुआ जिसके कारण उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से हमेशा के लिए दूरी बना ली तो आइए जानें।

फिल्म आशिकी से मिली शोहरत

हिन्दी सिनेमा जगत में उन दिनों अनु अग्रवाल को देखकर लोग यही कहते थे कि अनु महेश भट्ट की खोज है, क्योंकि महेश भट्ट ने ही उन्हें अपनी फिल्म ‘आशिकी’ में लॉन्च किया था। इस फिल्म के बाद अनु अग्रवाल की किस्मत ऐसे बदली की वो फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगीं। लेकिन आज अनु बॉलीवुड से दूर गुमनामी की जिंदगी व्यतीत कर रही हैं। सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि अनु अग्रवाल को एक नजर में आप भी पहचान नहीं पाएंगे क्योंकि वो काफी बदल चुकी हैं। 21 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अनु अग्रवाल की पहली फिल्म ‘आशिकी’ थी जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इसके बाद भी अनु कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन फिल्म ‘आशिकी’ जितनी शोहरत वो किसी और फिल्म से नहीं कमा पाईं।

दर्दनाक हादसे का हुईं शिकार

हिन्दी सिनेमा जगत में अपनी पहली ही फिल्म से खूब नाम कमाने वाली अभिनेत्री अनु अग्रवाल साल 1999 के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गईं थीं। इस हादसे के बाद अनु अग्रवाल की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। अफसोस की बात तो यह थी कि इस हादसे का सीधा असर उनकी याददाश्त पर पड़ा, जिसके बाद उनसे उनकी चलने फिरने की शक्ति भी चली गई। वहीं 29 दिन तक कोमा में रहने और करीब 3 साल के इलाज के साथ-साथ कई दिक्कतों के बाद अनु अग्रवाल ठीक हुईं।

दान कर दी अपनी सारी संपत्ति-

वहीं जब अनु अग्रवाल इस घटना से उभर कर बाहर आईं तो उन्होंने फैसला लिया और अपनी सारी संपत्ति दान कर दी और योगा टीचर बन गईं। वहीं जैसे-जैसे इस हादसे के बाद जख्म भरते गए तो उन्होंने हालात से लड़ने के साथ-साथ अपनी कहानी दुनिया को बताने की ठानी। जिसके बाद उन्होंने अपनी कहानी की आत्मकथा लिख डाली। जानकारी के लिए बता दें कि अनु अग्रवाल ने शादी भी नहीं की। इसके अलावा वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो बच्चों को प्ले सिखाती हैं। बता दें कि अनु गजब, तमाशा, खलनायिका, किंग अंकल, कन्यादान और रिटर्न टू ज्वेल थीफ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन जो पहचान उन्हें फिल्म आशिकी से मिली वो पहचान वो किसी और फिल्म से हासिल नहीं कर पाईं।

बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी हर दिलचस्प जानकारी जानने के लिए इंडिया फीड्स के साथ जुड़ें रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button