धार्मिक

राशिफल 3 अक्टूबर: आज इन 2 राशियों का दिन रहेगा भाग्यशाली, धन कमाने के खुलेंगे रास्ते

आज हम आपको सोमवार 3 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 3 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में मुनाफा होगा। जीवनसाथी से अगर किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। तरक्की के नए रास्ते प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन करियर के लिहाज से बहुत अच्छा नजर आ रहा है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो घर के बुजुर्गों की राय जरूर लीजिए। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी विशेष काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आज बड़ी मात्रा में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत खास रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। इस राशि की महिलाओं का समय सामान्य रहेगा। घर के कामों को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा, आगे चलकर आपको इसका अच्छा फायदा मिलने के योग बने हुए हैं। माता रानी की कृपा से विवाह में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। माता-पिता के साथ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आप किसी अनुभवी की राय लेकर कार्य करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक कार्यों से जुड़े हुए लोगों को आज अधिक धन लाभ होने की उम्मीद है। कारोबारियों को आज बड़ा मुनाफा हो सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की सहायता करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, घर में शांति का माहौल बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आपके कामों की खूब तारीफ होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। अचानक घर में खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल उत्सव जैसा बनेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहें। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर आज आप कुछ अच्छे फैसले लेंगे। आज आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले घर में विचार-विमर्श जरूर कर लीजिए। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर का सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप भाग्यशाली साबित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पहले से लिए गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे। इस राशि की महिलाएं आज शॉपिंग करने में थोड़ा बिजी हो सकती हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का दिन शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में नए विचारों पर अमल करने के लिए दिन अच्छा साबित होगा। आज जिस काम को करने की सोचेंगे, उसमें कामयाबी जरूर प्राप्त होगी। घरेलू कार्यों को पूरा करने में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती ,है जिनके मार्गदर्शन से आपको अपने कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

Related Articles

Back to top button