शिल्पा शेट्टी ही नहीं बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ये स्टार भी बने IVF की मदद से माता-पिता

बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर आप कई तरह की चमत्कारी चीजें होते हुए देखते हैं। लेकिन अगर असल जिदंगी की बात करें तो उसमें भी अब मेडिकल साइंस के जरिए कई ऐसी चीजों को मुमकिन कर दिया गया है जो पहले ना मुमकिन लगती थीं। उन्हीं में से एक है बच्चे पैदा करने की मॉर्डन तकनीक IVF और सरोगेसी। जिसकी वजह से कई शादीशुदा जोड़ों को माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तो आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों के बारे में बताएंगे खास जिनके घर IVF तकनीक के जरिए गूंजी किलकारियां।
सनी लियोनी
बेबी डॉल यानी सनी लियोनी भी IVF तकनीक के जरिए तीन बच्चों की मां बनीं हैं। बता दें कि सनी ने सबसे पहले बेटी निशा को गोद लिया था और उसके बाद साल 2018 में वो दो जुड़वां बच्चों की मां बनी थीं। बता दें कि सनी के एक बेटे का नाम अशर सिंह वेबर और दूसरे का नाम नोआ सिंह वेबर है।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा ने भी अपनी बेटी के जन्म के लिए टेस्ट ट्यूब तकनीक का सहारा लिया है। इस तकनीक के जरिए शिल्पा शेट्टी शमिषा नाम की बच्ची की मां बनीं हैं।
शाहरुख खान
बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान तीन बच्चों के पिता हैं। आप में से ज्यादातर लोग उनके दो बड़े बच्चों आर्यन और सुहाना को तो बखूबी पहचानते हैं। लेकिन क्या आप जानतें हैं कि शाहरुख का तीसरा छोटा बच्चा अबराम है जिसका जन्म भी IVF तकनीक के जरिए हुआ है।
आमिर खान
इसके अलावा मिस्टर परफेक्टनिशट यानी आमिर खान जिन्होंने किरण राव संग दूसरी शादी रचाई। बता दें कि इस बॉलीवुड जोड़ी ने साल 2011 में सेरोगेसी के जरिए बेटे आजाद को जन्म दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने बताया था कि ये बच्चा उनके लिए बेहद मायने रखता है।
करण जौहर
हिन्दी सिनेमा जगत के जानें-माने सुपरस्टार डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर करण जौहर भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। बता दें कि करण जौहर एक बेटी रूही और बेटे यश के पिता हैं। शायद आपमें से कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि करण ने बेटे का नाम पिता यश और बेटी का नाम मां हीरू जौहर के नाम के अक्षरों को मिलाकर रखा है। IVF तकनीक के जरिए ही करण जौहर दो बच्चों के पिता बनें हैं।
तुषार कपूर
अभिनेता तुषार जोकि सिंगल पेरेंट्स हैं। वह भी सेरोगेसी की मदद से बेटे लक्ष्य के पिता बने हैं। अक्सर तुषार बेटे लक्ष्य के साथ वीडियो और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते ही रहते हैं। फिल्मी लाइमलाइट से दूर तुषार अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं।
एकता कपूर
अभिनेता तुषार कपूर की बहन और टेलीविजन क्वीन प्रोड्यूसर एकता कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। दरअसल, एकता भी सेरोगेसी के जरिए बेटे रवि कपूर की मां बनीं हैं। दोनों ही भाई-बहन सिंगल पेरेंट्स ही हैं।