अजब ग़जब

इस देश में 7 से अधिक बच्चे पैदा करने पर मिलता है गोल्ड मेडल, ताउम्र का राशन भी होता है फ्री

पूरी दुनिया बढ़ती जनसंख्या से परेशान है। भारत हो या चीन हर देश की सरकार अपने यहां की जनसंख्या कंट्रोल में रखने की भरपूर कोशिश कर रही है। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन में सरकार ने कुछ समय पहले कड़े नियम बना दिए थे। इनके तहत एक से अधिक बच्चा पैसा करने वालों को कई तरह की सुविधाओं से वंचित रखा जाता था।

हालांकि अब यह नियम हटा दिया गया है, लेकिन जनता से कम बच्चे पैदा करने की अपील अभी भी की जाती है। भारत में भी ‘हम दो हमारे दो’ स्लोगन के साथ जनता को समझाने का प्रयास होता है। दो से अधिक बच्चे होने पर कुछ सरकारी लाभों से वंचित भी रखा जाता है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां यदि कोई महिला 7 से अधिक बच्चे पैदा कर ले तो उसे गोल्ड मेडल दे दिया जाता है। इतना ही नहीं इस महिला को जिंदगी भर का राशन पानी और घर खर्च भी सरकार की तरफ से मुफ़्त में मिलता है।

हम यहां जिस देश की बात कर रहे हैं उसका नाम कजाखस्तान है। इस देश की सरकार महिलाओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करती है। 4 से अधिक बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को हीरो का दर्जा दे दिया जाता है। उन्हें बच्चे के 21 साल तक के होने पर घर खर्च और राशन दिया जाता है।

वहीं यदि किसी महिला के 6 बच्चे हैं तो उसे सिल्वर मेडल के साथ जिंदगी भर का राशन पानी और घर खर्च सरकार की तरफ से मिलता है। 7 या इससे अधिक बच्चे पैदा होने पर भी इन सुविधाओं के साथ गोल्ड मेडल दिया जाता है। यह राशन पानी और घर खर्च महिलाओ को मासिक भत्ते के रूप में दिया जाता है।

इस अजीब परंपरा की शुरुआत कजाखस्तान में 1944 से ही चली आ रही है। तब से ही यहां ज्यादा बच्चा पैदा करने वाली महिलाओं को पुरुस्कार दिया जाता है। कजाखस्तान  सामाजिक कार्यक्रम विभाग की अक्साना आलूसेजोवा बताती हैं कि अधिक बच्चे पैदा करना सरकारी नीति में शामिल है।

दरअसल इस देश की जनसंख्या बाकी देशों के मुकाबले बहुत ही कम है। ऐसे में सरकार अपने देश की आबादी बढ़ाना चाहती है। देश की आबादी बढ़ती है तो वह और पॉवरफूल भी होता है। वहीं बेहद कम आबादी होने पर विश्व में उसकी कोई खास पहचान नहीं बन पाती है।

वैसे आपको क्या लगता है भारत में लोगों को कितने बच्चे पैदा करना चाहिए?

 

Related Articles

Back to top button