मनोरंजन

मिस इंडिया मान्या सिंह का छलका दर्द, इंडस्ट्री में कोई नही दे रहा काम, आज भी पापा चलाते हैं ऑटो

फाइनली दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। जी हां, टीवी के सबसे बड़े कॉन्ट्रोवर्सीयल और हिट रियलिटी शो Bigg Boss 16 शुरू हो चुका है। इस शो के होस्ट सलमान खान ने शो में हिस्सा लेने वाले कंटेंस्टेंट्स का जोरदार तरीके से स्वागत किया। बता दें कि बिग बॉस के इस सीजन में मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह भी बतौर कंटेस्टेंट आई हैं। मान्या सिंह भी इस बार बिग बॉस के घर में ग्लैमरस का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं।

जब मान्या सिंह ने शो में अपनी शानदार एंट्री की, तो दर्शक काफी एक्साइटेड हो गए। इस शो में मान्या सिंह दर्शकों को यह दिखाने वाली हैं कि वह असल जिंदगी में कैसी हैं। इस शो में एंट्री के समय जब सलमान खान से उनका इंट्रोडक्शन हुआ तो मान्या सिंह ने अपने संघर्ष की जो कहानी सुनाई, उसे सुनकर सलमान खान भी भावुक हो गए।

बता दें फेमिना मिस इंडिया की रनर अप बनकर मान्या सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। उनके लिए यह मुकाम बेहद खास रहा, क्योंकि उनके पिताजी ऑटो रिक्शा चलाते हैं। बिग बॉस के घर में एंट्री लेने से पहले मान्या ने सलमान खान के साथ कैट वॉक किया। इसके बाद सलमान खान ने उनका बिग बॉस के घर में स्वागत किया। जब बिग बॉस के घर में मान्या सिंह की ग्रैंड एंट्री हुई, तो सलमान खान से बातचीत में उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी बयां की, जिसे सुनकर भाईजान भावुक हो गए।

मान्या सिंह ने किया खुलासा

मिस इंडिया रनर अप रह चुकी मान्या सिंह ने शो में एंट्री के साथ ही बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। मान्या सिंह ने अपने मुश्किल दौर के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत मुश्किलों का सामना किया है।

मान्या सिंह कहती हैं कि ब्यूटी टाइटल जीतने के अलावा काम की अगर बात करें, तो उन्हें मिला ही नहीं। मान्या सिंह कहती हैं कि मिस इंडिया टाइटल जीतने के बाद 2 साल बाद बड़ी मुश्किल से उन्हें दो विज्ञापन ही मिला था। उनके लिए यह सफर बहुत कठिन रहा है।

पिता आज भी चलाते हैं ऑटो

मान्या सिंह ने यह बताया कि उनके पिता अभी भी ऑटो रिक्शा चलाते हैं। मान्या सिंह ने कहा कि एक कॉम्पिटीशन जितना इंडस्ट्री में बड़ा बनने के लिए काफी नहीं है। उनका सफर चुनौतियों से भरा रहा है लेकिन मैं डर्टी रहूंगी। जब सलमान खान ने शो में उनसे यह सवाल पूछा कि उन्हें काम क्यों नहीं मिल रहा है, तो इस पर मान्या सिंह कहती हैं कि ऐसा उनके स्किन कलर की वजह से हो सकता है।

स्किन कलर की वजह से नहीं मिल रहा काम

मान्या सिंह ने बताया कि भले ही समय कितना भी आगे निकल जाए परंतु लोगों की सोच अभी भी गोरी रंगत पर ही अटकी हुई है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर ऑफर मेरे डार्क स्किन टोन की वजह से नहीं मिल पाए। लोग कहते थे कि एक पेजेंट जीतना ही काफी नहीं है। मान्या सिंह ने बताया कि मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद भी उनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं, वह खुद भी अपने पिता के ऑटो से ट्रेवल करती हैं, ताकि थोड़े पैसे बचा पाएं।

जब मान्या अपने संघर्ष की कहानी सुना रही थीं, तो उस दौरान वह थोड़ी भावुक भी हो गई थीं। मान्या ने कहा कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वह जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं। मान्या के संघर्ष की कहानी जिसने भी सुनी, वह भी भावुक हो गया।

Related Articles

Back to top button