विशेष

14 साल की उम्र में KBC में जीता था 1 करोड़, अब IPS बन कर देश के दुश्मनों का कर रहे हैं सफाया

टीवी दुनिया के सबसे लोकप्रिय टेलीविजन क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अब तक कई लोग पार्टिसिपेट कर चुके हैं और कई लोग इसके जरिए करोड़पति भी बन चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2001 में एक लड़के ने महज 14 साल की उम्र में ही 1 करोड़ रुपए का इनाम जीत लिया था।

अब ये लड़का बड़ा हो चुका है और वर्तमान में गुजरात के पोरबंदर में एसपी के रूप में कार्यरत है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं रवि मोहन सैनी की जिन्होंने 14 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन के सामने अपना हुनर दिखाया और आज वह एसपी के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। आइए जानते हैं रवी मोहन सैनी की कहानी।

ravi mohan saini

14 साल की उम्र में जीते थे 1 करोड़ रुपए
बता दें, रवि सैनी जब 10वीं क्लास में थे तब वह शो ‘कौन बनेगा करोड़पति जूनियर’ का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्होंने सभी सवालों का सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए की राशि अपने नाम की थी। दिलचस्प बात यह है कि रवि सैनी शो के लिए नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन से मिलना चाहते थे, इसलिए उन्होंने केबीसी जूनियर में हिस्सा लिया था। लेकिन किस्मत की बात यह है कि रवी मोहन इस शो को जीत भी गए।

ravi mohan saini

राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं रवि सैनी
बता दें, रवि मोहन सैनी मूल रूप से राजस्थान के अलवर के हैं। उनके पिता नौसेना के रिटायर्ड अफसर है। पिता की अलग-अलग जगह पर पोस्टिंग होने के चलते रवी मोहन सैनी की पढाई भी अलग-अलग जगहों से हुई। रवि सैनी ने अपनी स्कूली पढ़ाई आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित नौसेना पब्लिक स्कूल से की।

ravi mohan saini

इसके बाद उन्होंने जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। एमबीबीएस के बाद इंटर्नशिप के दौरान ही उनका सिविल सर्विस में सिलेक्शन हो गया। इंटरव्यू के दौरान रवि सैनी ने कहा था कि, “मैं एमबीबीएस के बाद इंटर्नशिप कर रहा था उस दौरान ही मैंने यूपीएससी क्लियर कर लिया। मेरे पिता नौसेना में थे और मैं उनसे प्रेरित होकर पुलिस बल में शामिल हुआ।”

ravi mohan saini

दो बार असफलता के बाद सफल हुए रवि सैनी
रवि सैनी ने बताया कि, उन्होंने साल 2012 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी, लेकिन वह इसमें असफल रहे। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने एक बार फिर यूपीएससी की परीक्षा दी। इस दौरान रवी मोहन सैनी को वित्तीय सेवाओं और भारतीय डाक के लिए सिलेक्ट किया गया लेकिन रवि कुछ और ही चाहते थे।

ravi mohan saini

ऐसे में उन्होंने साल 2014 में दोबारा यूपीएससी की परीक्षा दी और इसमें वह 461 अखिल भारतीय रैंक के साथ पुलिस सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल कर पाए। वर्तमान में रवि सैनी गुजरात में पोरबंदर में अधीक्षक एसपी की कमान संभाल रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि आज आलम ये है कि, रवि सैनी के नाम से दुश्मनों में एक खौफ पैदा हो जाता है।

ravi mohan saini

Related Articles

Back to top button