धार्मिक

राशिफल 5 अक्टूबर: आज इन 3 राशियों के लिए बेहद लकी रहेगा दिन, लगन और मेहनत का मिलेगा फल

आज हम आपको बुधवार 5 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 5 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। आज जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। निजी जीवन में चल रही परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देंगी। जो लोग विदेश में नौकरी करते हैं, उन्हें प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहना होगा। मीडिया से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कामकाज को समय पर पूर्ण करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप किसी काम को लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, तो आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर अच्छा मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जो लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने से उनका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा नजर आ रहा है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा किसी भी संबंध में होगी, उस कार्य में सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम नजर आ रहा है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। परिवार के साथ घर में पूजा-पाठ का आयोजन बनाएंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। पैसों से जुड़ा हुआ कोई मामला आपको तनाव दे सकता है। आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धन लाभ होने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। ससुराल में मान-सम्मान मिलेगा। आज दूर संचार माध्यम से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आर्थिक लाभ प्राप्त होने के योग हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। नए नए लोगों से दोस्ती होगी, लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button