मनोरंजन

ये अभिनेत्रियां शादी से पहले हो गई थीं प्रेग्नेंट, जानिए लिस्ट में किन एक्ट्रेस का नाम है शामिल

बॉलीवुड की दुनिया से रोजाना ही कोई ना कोई नई ताजा खबर सुनने को मिल ही जाती है। फिल्म इंडस्ट्री के अंदर रोजाना ही सितारों का रिश्ता जुड़ता है और टूटता है, लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है कि सितारे फिल्मों में काम करते-करते एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ गए थे और अभिनेत्रियां विवाह से पहले ही गर्भवती हो गई थीं। अक्सर आप लोगों ने इस तरह की खबरें जरूर सुनी होंगी। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और उन्होंने बाद में शादी की थी। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।

नेहा धूपिया

फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री नेहा धूपिया वर्ष 2002 की फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर चुकीं हैं। नेहा धूपिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में अजय देवगन के साथ फिल्म “क़यामत” से की थी। इस फिल्म के अंदर इन्होंने अजय देवगन की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग अच्छा खासा व्यापार किया था। इसके अलावा हिंदी सिनेमा में इन्होंने बहुत सी फिल्मों में काम किया है। यह फिल्मों के अलावा अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में छाई रहीं हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री नेहा धूपिया ने वर्ष 2018 में अभिनेता अंगद बेदी से विवाह किया था, लेकिन यह अपनी शादी से पहले ही गर्भवती हो गयीं थीं। शादी के 6 महीने बाद इन्होंने बेटी को जन्म दिया।

एमी जैक्सन

अभिनेत्री एमी जैकसन ने अपने करियर की शुरुआत 17 वर्ष की आयु से बतौर मॉडल से शुरू की थी। मॉडलिंग के दौरान एमी जैकसन में मिस टीन लिवरपूल और मिस टीन ग्रेट ब्रिटेन प्रतियोगिता जीत चुकीं हैं। इसके बाद वर्ष 2008 में इन्होंने मिस टीन वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम किया है। आपको बता दें कि एमी जैकसन अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म “सिंह इज बिलिं”ग और 2.0 में नजर आ चुकीं हैं। अभिनेत्री एमी जैकसन अपने विवाह से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। इन्होंने अभी तक अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज से विवाह नहीं किया।

गेब्रिएला डेमेट्रिड्स

आपको बता दें कि गेब्रिएला डेमेट्रिड्स बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की प्रेमिका हैं। गेब्रिएला डेमेट्रिड्स ने 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। जब अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिड्स गर्भवती थीं तब इस बात की जानकारी खुद अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन दोनों ने अभी तक विवाह नहीं किया है।

लीजा हेडन

लीजा हेडन ने बॉलीवुड की क्वीन, हाउसफुल 3 और आयशा जैसी फिल्मों में काम किया है। यह भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं, इस बात की जानकारी इन्होंने खुद दी थी। बाद में उन्होंने वर्ष 2016 में अपने बॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से विवाह कर लिया।

कल्कि केकलां

अभिनेत्री कल्कि केकलां बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर हैं। इन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म “देव डी” से की थी। आपको बता दें कि बॉलीवुड की कई फिल्मों और वेब सीरीज में कल्कि केकलां नजर आ चुकीं हैं। यह कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं। यह अपने इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट Guy Hershberg को डेट कर रही हैं। उन्होंने अभी तक अपने बॉयफ्रेंड से विवाह नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button