विशेष

Google पर अकेले में ये सब सर्च करती हैं लड़कियां, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

गूगल एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो दुनिया की हमें हर तरह की जानकारियां प्रोवाइड करता है। सिर्फ एक सिंगल शब्द लिखने से ही गूगल उसकी सारी जानकारियां हमारे सामने लाकर रख देता है। ऐसा शायद ही कोई होगा जो मौजूदा समय में गूगल का इस्तेमाल ना करता हो। ज्यादातर सभी लोग अपने सवालों का जवाब ढूंढने के लिए रोजाना ही गूगल पर सर्च करते हैं। गूगल पर कुछ भी सर्च करना बहुत आसान होता है। सिर्फ एक शब्द लिखने से हमारे सामने हजारों रिजल्ट्स आ जाते हैं।

वहीं गूगल ने अपने सर्च रिजल्ट्स की एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें महिलाओं के इंटरनेट यूज करने से जुड़ी हुई कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं। नई रिपोर्ट के अनुसार कुल 15 करोड़ इंटरनेट यूजर्स में से भारत में लगभग 6 करोड़ महिलाएं अब ऑनलाइन हैं और रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट का प्रयोग करती हैं। जो आंकड़े प्राप्त हुए हैं उसके मुताबिक 75% महिलाएं 15-34 आयु वर्ग की हैं।

इसके अलावा लड़कियां गूगल पर क्या सर्च करती हैं, इसकी भी जानकारी सामने आई है। तो चलिए रिपोर्ट के अनुसार आपको बताते हैं कि लड़कियां अकेले में गूगल पर क्या सर्च करती हैं।

करियर से जुड़ी बातें करती हैं सर्च

गूगल के रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियां बचपन से ही एंबिशियस हैं और वह अपने करियर को लेकर सबसे ज्यादा तवज्जो देती हैं। इसी वजह से लड़कियां इंटरनेट पर अपने करियर से जुड़ी हुई जानकारियां सर्च करती रहती हैं। किस दिशा में करियर बनाना है या फिर कौन सा कोर्स करना है, यह जानकारियां लड़कियां गूगल पर सर्च करती हैं। इसके अलावा कोर्स से जुड़े हुए सवाल-जवाब भी ढूंढने के लिए गूगल का इस्तेमाल करती हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी बातें करती हैं सर्च

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं ऑनलाइन शॉपिंग की ढेर सारी वेबसाइट हैं, जिन पर अधिकतर कपड़ों को सिलेक्ट किया जाता है और नए कलेक्शन से लेकर ऑफर और डिस्काउंट ऑप्शन की बातें भी सर्च की जाती हैं। लड़कियां ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर जाकर कपड़ों के डिजाइन, नए कलेक्शंस, ऑफर्स के बारे में इंटरनेट पर सर्च करती रहती है। हालांकि, यह नई बात नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी काफी सारी रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ चुकी है।

फैशन व मेंहदी डिजाइन को भी खोजती हैं लड़कियां

लड़कियां अपने आपको सुंदर बनाए रखने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करती रहती हैं। लड़कियां यह चाहती हैं कि वह सुंदर और सबसे अलग दिखें, इसलिए लड़कियां इंटरनेट पर सबसे ज्यादा फैशन एंड ब्यूटी ट्रीटमेंट और घरेलू नुस्‍खों के बारे में सर्च करती रहती हैं। वहीं लड़कियों को मेहंदी लगाना भी बहुत पसंद होता है। रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि लड़कियां अक्सर गूगल पर मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन सर्च करती रहती हैं।

रोमांटिक गानें

लड़कियां इंटरनेट पर सबसे ज्यादा म्यूजिक भी सर्च करते हैं। लड़कियों को इंटरनेट पर रोमांटिक गाने सुनना बहुत पसंद है इसलिए वह इंटरनेट पर खूब सर्च करती हैं। इसके अलावा लड़कियां इंटरनेट पर रोमांटिक शायरियां भी खोजती रहती हैं।

तो ये थे लड़कियों के द्वारा गूगल पर सर्च किए जाने वाले रिजल्ट। आप सबसे ज्यादा गूगल पर क्या सर्च करती हैं? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।

Related Articles

Back to top button