धार्मिक

राशिफल 6 अक्टूबर: विष्णु जी की कृपा से इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, मिलेगी मनचाही सफलता

आज हम आपको गुरुवार 6 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 6 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है। रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त होगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके चलते आप अपने सभी कामों को बेहतर तरीके से समय पर पूर्ण कर लेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी मेहनत से काफी प्रभावित हो सकते हैं। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जरूरी कामों में कामयाबी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घर के किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन शानदार रहेगा। आपको भारी धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के प्रबल योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खास रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। साझेदारी में किए गए कारोबार में तरक्की होगी। मानसिक तनाव कम होगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंटिंग काम पूरे कर लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवन साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आज आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आप अपने कामकाज में मन मुताबिक सफलता हासिल करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। जो लोग काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की संभावना बनी हुई है। आप अपना कार्य पूरी इमानदारी के साथ करेंगे। पहले निवेश किए गए धन का अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक रूप से आप शांत रहेंगे। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में बरकत होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आप प्रेम विवाह में बंध सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके अच्छे व्यवहार की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। जो लोग विदेश से आयात निर्यात का व्यापार करते हैं, उनका समय पहले से बेहतर रहेगा।

Related Articles

Back to top button