धार्मिक

राशिफल 7 अक्टूबर: आज 8 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, परिवार में मिलेगी खुशखबरी

आज हम आपको शुक्रवार 7 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 7 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। अचानक बिगड़े हुए काम बन जाएंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में सुख-समृद्धि लगातार बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपका व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केंद्र बना देगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उन्हें आज कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। कामकाज की योजनाओं में अच्छा फायदा प्राप्त होगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। व्यापार करने वाले लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेमियों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है, आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं में लगातार सफलता हासिल करेंगे। घर परिवार में कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। पिताजी की मदद से आपका कोई जरूरी कार्य पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। जरूरी कामों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। आप बाहर के खानपान से परहेज करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी सहकर्मी की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे और आप अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम रिश्ते मिलेंगे। मानसिक तनाव खत्म होगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित करेंगे। नए-नए कामों में रुचि बढ़ेगी लेकिन आप किसी भी जोखिम भरे काम को अपने हाथ में ना लें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं। अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। इसका आगे चलकर आपको भारी मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए आपको समझदारी से काम लेना होगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज अपनी बुद्धिमानी से अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा, जिसकी मदद से आप कम मेहनत के बावजूद सफलता को हासिल करने में सफल रहेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर पुण्य का कार्य कर सकते हैं। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। किसी काम में आप नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अगर आपने पहले किसी से पैसा उधार लिया है, तो आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। मानसिक चिंता दूर होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के योग हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में फायदा होगा। थोड़ी अतिरिक्त मेहनत कर आप परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी कामयाबी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कुछ खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button