बॉलीवुड

शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु बनने वाली हैं मां, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु आखिरकार बहुत ही जल्द मां बनने वाली हैं। जी हां, 6 साल के लंबे इंतजार और प्रेग्नेंसी की अनगिनत अफवाहों के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने घर में जल्दी नन्हा मेहमान आने की घोषणा कर दी है। बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं और लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप का फोटो शूट करवाया है। बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में उनके हस्बैंड करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं।

बिपाशा बसु ने शेयर की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोस

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही यह खबर निकल कर सामने आई थी कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा करेंगे। अब कपल ने इसकी पुष्टि कर दी है। दरअसल, हाल ही में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक की घोषणा की है। बिपाशा पति करण के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई तस्वीरों में नजर आ रही हैं।

जैसा कि आप सभी लोग बिपाशा बासु के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देख सकते हैं कि दोनों ने ही सफेद शर्ट पहनी हुई है। उनकी शर्ट का सिर्फ एक बटन बंद है, बाकी सारे खुले हुए हैं। इसी वजह से अभिनेत्री का बेबी बंप साफ-साफ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही उनका कंधा भी तस्वीर में देखा जा सकता है। तस्वीर में बिपाशा बसु के बेबी बंप पर करण सिंह ग्रोवर हाथ रखे हुए हैं। दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर बिपाशा का बेबी बंप चूमते हुए दिख रहे हैं।

बिपाशा बसु की इन तस्वीरों पर यूजर शानदार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं और मुबारकबाद दे रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा “बहुत-बहुत मुबारक हो।” एक अन्य यूजर ने लिखा “ओह माइ गाड। मैं आपके लिए बहुत खुश हूं।” एक और अन्य यूजर ने लिखा “अब तक की सबसे अच्छी खबर।” इसी तरह लगातार कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

बिपाशा बसु ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा “एक नया टाइम, नया फेज एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है, ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है, हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक-दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है, ये हमें सही नहीं लगता है, इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है। इतने प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया, आपकी दुआएं और गुड विशेज हमेशा हमारा पार्ट रहेंगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।”

2016 में बिपाशा-करण ने की थी शादी

आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से 30 अप्रैल 2016 में शादी रचाई थी। इस तरह देखा जाए तो शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु मां बनने जा रही हैं। अक्सर यह कपल अपने खूबसूरत लम्हों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करता रहता है।

Related Articles

Back to top button