धार्मिक

ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, घर में रहेगा सदैव उनका वास, बनी रहेगी विशेष कृपा

आजकल के समय में हर कोई इंसान अपने जीवन को बेहतर से बेहतर तरीके से जीने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करता है ताकि वह खूब पैसा कमा सके, जिससे वह अपनी और अपने परिवार की सारी जरूरतों को पूरा कर सके। वैसे मेहनत तो सभी लोग करते हैं, परंतु सभी को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाती है। लाख कोशिश करने के बावजूद भी बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अधिक धन कमाने में सफल नहीं हो पाते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि अगर माता लक्ष्मी जी किसी से प्रसन्न हो जाएं, तो उस व्यक्ति के जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इसी वजह से हर कोई मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा-पाठ और तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं दीपावली के पर्व पर कई तरह से पूजा-पाठ कर लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए लोग कोशिश करते हैं।

लेकिन इसका फल कुछ ही लोगों को मिल पाता है। अगर आप भी माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि क्या करने से माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और वह आपके घर में निवास करती हैं।

जानिए किस तरह रहता है मां लक्ष्मी का घर में वास

1. अगर कोई व्यक्ति अपने घर में कमलगट्टे की माला, एकाक्षी नारियल, श्वेतार्क गणपति, दक्षिणावर्ती शंख, पारद शिवलिंग तथा श्रीयंत्र की स्थापना, किसी विद्वान आचार्य के द्वारा विधिवत पूजा करवाता है, उस व्यक्ति के घर में अचल लक्ष्मी सदैव वास करती हैं।

2. जो लोग अपने माता-पिता की भक्ति भावना से सेवा करते हैं, नित्य पुण्य कमाते हैं तथा सदाचारी, धर्मज्ञ, दयावान तथा गुरु की सेवा करने वाले लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। ऐसे लोगों के घर में माता लक्ष्मी जी सदैव निवास करती हैं।

3. ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति महाशक्ति माहेश्वरी के सबसे प्रिय शास्त्र देवी भागवत का पाठ विधिवत नियमित रूप से करता है या फिर विद्वानों के द्वारा कराए और श्रवण करें, तो माता लक्ष्मी जी उस व्यक्ति के घर में सदैव वास करती हैं।

4. शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिस व्यक्ति के घर में यज्ञ, अनुष्ठान, देवजप, महाशक्ति माहेश्वरी की पूजा, सुबह और शाम नियमित रूप से आरती होती है, उस घर के अंदर हमेशा माता लक्ष्मी जी का निवास होता है।

5. जो लोग हमेशा मीठा बोलते हैं। जो लोग गुस्सा नहीं करते, जो ईश्वर के भक्त होते हैं, इंद्रियों को नियंत्रण में रखने वाले तथा उदार हृदय के होते हैं, उनके यहां पर धन की देवी माता लक्ष्मी जी निवास करती हैं।

6. अगर कोई महिला नियमित रूप से गाय की पूजा करती है अथवा गौ ग्रास निकालती है, उसके ऊपर माता लक्ष्मी जी की सदैव विशेष कृपा दृष्टि बनी रहती है।

7. माता लक्ष्मी जी उसी व्यक्ति के घर में स्थिर रूप से रहती हैं, जो अनाज का सम्मान करता है और घर में आए हुए अतिथि का आदर-सत्कार करता है।

8. अगर कोई व्यक्ति रोजाना स्नान कर पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ देव पूजन करता है तथा दूसरी महिलाओं पर बुरी नजर नहीं रखता है, तो उस व्यक्ति के घर पर माता लक्ष्मी जी की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है।

Related Articles

Back to top button