विशेष

बेहद खास है दुबई का नया हिंदू मंदिर, आनंद महिंद्रा ने Video शेयर कर कहा- दर्शन जरूर करूंगा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अपनी दमदार मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर लोगों के लिए कई सारे रोचक पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आनंद महिंद्रा की पैनी निगाह सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो पर बनी रहती है। शायद ही उनकी नजरों से कोई ऐसी पोस्ट होगी, जो बच पाती हो, जिसमें किसी ने अपना हुनर दिखाया हो।

आए दिन आनंद महिंद्रा अपने द्वारा शेयर की गई पोस्ट की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। आनंद महिंद्रा पोस्ट शेयर कर लोगों का खूब मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं। कभी वह फनी तो कभी देसी जुगाड़ के कमाल के वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि दुबई में एक हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया गया है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। यूएई के टॉलरेंस मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान (Sheikh Nahyan bin Mubarak Al Nahyan) ने 4 अक्टूबर के नए हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंदिर की नींव फरवरी 2020 में शुरू की गई थी।

 

यानी कि इस मंदिर को बनने में लगभग 2 वर्ष का समय लगा है। लेकिन अब यह मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। इस मंदिर की खूबसूरत तस्वीरों को दुनियाभर के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं आनंद महिंद्रा का भी इस मंदिर की खूबसूरती को देखकर उनका मन दुबई जाकर इसके दर्शन करने का करने लगा।

बेहद शानदार है दुबई का हिंदू मंदिर

आनंद महिंद्रा के द्वारा शेयर किया गया वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जब आनंद महिंद्रा ने इस मंदिर की खूबसूरती को देखा, तो दुबई जाकर इस मंदिर के दर्शन करने का उनका मन करने लगा। आनंद महिंद्रा का ऐसा मानना है कि अब इस भव्य मंदिर का औपचारिक उद्घाटन हुआ।

आनंद महिंद्रा ने वीडियो किया शेयर

आनंद महिंद्रा के द्वारा शेयर किया गया वीडियो भले ही 1 मिनट का है परंतु सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “शुभ मुहूर्त। दुबई की मेरी अगली यात्रा पर इस मंदिर के दर्शन जरूर करूंगा।”

आप सभी लोग वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे यह मंदिर काफी भव्य और सुंदर है। दुबई में यह पहला हिंदू मंदिर है। यह दशहरे के पावन पर्व के दिन से ही मंदिर सभी धर्मों के लोगों के लिए खोल दिया गया है। 16 देवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए सभी भक्त मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। इस मंदिर की तस्वीरों को देखकर लोगों का दिल खुश हो गया है।


आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो 7 लाख से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि इसे ट्वीट को 38 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और शेयर भी कर रहे हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो एक बार फिर से आनंद महिंद्रा के कंटेंट की चॉइस से काफी इम्प्रेस नजर आए।

Related Articles

Back to top button