विनोद खन्ना के इस फैसले के कारण पत्नी ने दे दिया था तलाक, बिखर गया था पूरा परिवार

6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे विनोद खन्ना एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी थे। विनोद खन्ना ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर लाखों दिलों पर राज किया। इनका नाम अपने समय के लीजेंड्री एक्टर्स की लिस्ट में शुमार होता है। विनोद खन्ना ने अपने जीवन को अपने हिसाब से जिया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे। इतना ही नहीं बल्कि वह बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर भी कहे जाते थे।
विनोद खन्ना ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया। भले ही शुरुआती समय में विनोद खन्ना ने छोटे-मोटे और नकारात्मक रोल किए, परंतु बाद में उनके खाते में बड़ी और सुपरहिट फिल्में शुमार हुईं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हीरो विनोद खन्ना को अपने करियर में दर्शकों का खूब प्यार मिला। अभिनेता ने सालों तक सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। विनोद खन्ना को फिल्मों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी के लिए भी जाना जाता है।
भले ही अब विनोद खन्ना हमारे बीच में नहीं रहे हैं परंतु वह हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। बात दें जब विनोद खन्ना का करियर ऊंचाइयों पर था, तो उन्होंने एक ऐसा फैसला ले लिया था, जिसने सबको हैरत में डाल दिया था। जी हां, उन्होंने अपना करियर पीक पर होने के बावजूद भी संयास ले लिया था। यह घटना 70 के दशक के बीच की बताई जाती है। दरअसल, विनोद खन्ना ओशो से इतने प्रभावित हुए थे, कि उन्होंने सब कुछ त्याग दिया था और ओशो के आश्रम में संन्यासी का जीवन बिताने लगे थे।
ओशो से बेहद प्रभावित हो गए थे विनोद खन्ना
आपको बता दें कि विनोद खन्ना ओशो से बेहद प्रभावित हो गए थे, जिसके चलते उन्होंने अपनी कई फिल्मों की शूटिंग पुणे में ही रखवाना शुरू कर दिया था। विनोद खन्ना ने ऐसा इसलिए किया था ताकि वह ओशो के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत कर पाएं। लेकिन कुछ वक्त के बाद ही जब ओशो का अमेरिका में जाना हुआ, तब विनोद खन्ना ने अपना सब कुछ छोड़ दिया था और वह ओशो के साथ ही अमेरिका निकल पड़े।
माली से लेकर जूठे बर्तन धोने तक का काम करते थे विनोद खन्ना
ख़बरों के अनुसार, विनोद खन्ना ने अमेरिका जाने से पहले अपने कई लग्जरी सामान को गरीबों में बांट दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब विनोद खन्ना अमेरिका में ओशो के साथ चले गए थे, तो यहां पर वह ओशो के साथ पूरे 4 साल तक रहे थे और इस दौरान विनोद खन्ना आश्रम में सामान्य लोगों की तरह गार्डन में माली से लेकर जूठे बर्तन धोने तक का काम किया करते थे।
पत्नी से हो गया था तलाक
आपको बता दें कि कुछ सालों के बाद अमेरिका सरकार ने ओशो का आश्रम बंद करने का आदेश दे दिया था, जिसके बाद विनोद खन्ना भारत वापस आ गए थे। लेकिन उनकी आध्यात्मिक यात्रा ने उनके पारिवारिक जीवन को बर्बाद कर दिया था। ऐसा कहा जाता है की जब विनोद खन्ना भारत वापस लौटे थे, तब तक उनका परिवार पूरी तरह से बिखर चुका था। उनकी पत्नी गीतांजलि ने भी उनको तलाक दे दिया था।
वहीं भारत लौटने के बाद विनोद खन्ना ने एक बार फिर से फिल्मों में वापसी की थी। आपको बता दें कि साल 2017 को कैंसर से लड़ते हुए विनोद खन्ना इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए थे।