धार्मिक

Rashifal 27 October: इन 7 राशियो के लिए बेहतरीन रहेगा आज का दिन, अतिरिक्त आमदनी होने के हैं योग

हम आपको मंगलवार 27 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 27 October 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके मन में कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार आ रहा है तो इसके लिए आज का दिन शुभ है। परिवार का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आपसी लड़ाई झगड़ा मन को खराब कर सकता है। आप धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। आज के दिन प्रेम संबंधों के बारे में ना सोचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी को उधार देते समय सावधान रहें। उधारी न करें तो ही अच्छा है। अपने साथ काम करने वालों से तालमेल बनाकर रखें। किसी दोस्त से लड़ाई झगड़े की संभावना बन रही है इसलिये ध्यान रखें। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। सेहत के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। आय के साधन प्राप्त हो सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर दे सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिजनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इसका ध्यान रखिएगा। बिजनेस पार्टनर से संबंध बिगड़ सकते हैं। यही हाल आपके दांपत्य जीवन का भी है। जीवन साथी के क्रोध को बढ़ाने का काम ना करें बल्कि मामले को सुलझाने की कोशिश करें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको ये खुशखबरी स्कॉलरशिप या एडमिशन के रूप में मिल सकती है। आपको करियर में कुछ बड़े फैसले लेने पड़ेंगे। उनसे आपको फायदा हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आज धन निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। हल्की-फुल्की इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। आप अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। अगर आप जाएंगे भी तो आपके मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी कुछ पुरानी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। संतान से कुछ ऐसी बात पता लगेगी जिसे सुनकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। परिवार का माहौल ठीक ठीक-ठाक रहेगा। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। कार्य में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। काम पूरा करवाने के लिए किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के संपर्क में रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं। कार्य के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी मेहनत जारी रहेगी और आप अपने काम में महारत हासिल करेंगे। व्यवसायियों के पास एक व्यस्त और लाभदायक दिन होगा और संयुक्त व्यवसाय में वे आपके व्यवसाय का विस्तार करने की योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र पर अतिरिक्त कमाई का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यात्राएं हो सकती है। करियर में आ रही रूकावटे आज खत्म हो सकती है। नए रूप में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। पैसों का कोई बड़ा सौदा भी आज निपट सकता है। वाणी के प्रयोग से आपके काम पूरे हो जाएंगे। आपके साथी के साथ आपके संबंध मज़बूत होंगे। धन लाभ भी होने के योग बन रहे हैं। समुदाय मे आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। आज कारोबार सामान्य रहेगा।  अपने सकारात्मक व्यवहार से घऱ का माहौल अच्छा रखेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे। आप सकारात्मक और खुश भी रहेंगे। आपको रोमांस के मौके मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। नियमित व्यायाम के माध्यम से वज़न को नियन्त्रित रखें। परिवार के लोग या रिश्तेदारों के काम आपकी मदद से पूरे होंगे। परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। फालतू खर्चा बढ़ सकता है। कामकाज में देरी से परेशान हो सकते हैं। बच्चों की क्रिएटिविटी से प्रभावित होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने के लिए अच्छे ग्राहक की खोज कर सकते हैं। आज आप जोश में आकर कोई गलत काम भी कर सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, खास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। किसी के कहने पर निवेश करना खतरनाक हो सकता है। मनचाहे काम पूरे होने में समय लगेगा। घर के काम में मदद करने की सभी तारीफ करेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके साथी के साथ आपके संबंध मज़बूत होंगे। किसी काम के लिए अपनी ओर से पहल करने में संकोच न करें। किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पूर्व अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप निराशावादी मानसिकता पर काबू करने की कोशिश करेंगे। आप इसमें सफल हो जाएंगे। पैसों और नौकरी के सवालों पर आपको उपयोगी और महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रयासों से अपनी स्थिति मज़बूत करेंगे। कहीं बाहर घूमने जाकर एंजॉय करेंगे। आने वाले दिनों में पैसों की स्थिति में सुधार होगा। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कोर्ट-कचहरी के मामले निपट जाएंगे। आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने के लिए आरामदायक विकल्प चुनें। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। सफलता भी मिलेगी। प्रेम-संबंधों में अच्छा-खासा सुधार लाने का मौका मिल सकता है। नजदीकी संबंधों में गहराई बढ़ेगी। आनंददायक प्रवास होगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा।

आपने Rashifal 27 October 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 27 October 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 27 October 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन लोगों पर शनि देव रहते हैं सदा मेहरबान, साढ़ेसाती के प्रभाव में भी देते हैं शुभ फल

Related Articles

Back to top button