बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने गोद भराई की अनदेखी तस्वीरें की शेयर, पत्नी पर रणबीर कपूर ने लुटाया खूब प्यार

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बहुत ही जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। वहीं आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटी हुई हैं। हाल ही में आलिया भट्ट के घर पर गोद भराई का कार्यक्रम रखा गया था। इस खास मौके पर आलिया भट्ट के करीबी दोस्तों से लेकर परिवार का हर एक सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं।

अब हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी गोद भराई की कुछ इनसाइड तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और कई अन्य लोग दिखाई दे रही हैं। आलिया भट्ट के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को यह तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।

आलिया भट्ट ने गोद भराई की शेयर कीं इनसाइड PHOTOS

दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोद भराई की कुछ इनसाइड तस्वीरें पोस्ट की है। इन तस्वीरों को शेयर करके आलिया भट्ट ने अपनी गोद भराई की झलकियां दिखाई हैं, जिसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए। आलिया भट्ट ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में “सिर्फ प्यार” लिखा है।

अगर हम आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो अभिनेत्री आलिया भट्ट चमकीले पीले रंग का कुर्ता शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं अगर हम रणबीर कपूर की बात करें तो वह पेस्टल कुर्ता पायजामा सेट में दिख रहे हैं।

आलिया भट्ट ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने घर की झलक दिखाई है। कपल ने मुंबई में गोद भराई की रस्म के दौरान साथ में पोज दिए। आप लोग इस तस्वीर में देख सकते हैं कि आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं और रणबीर कपूर उन्हें किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आलिया के चेहरे की चमक और खुशी देख फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट अपने परिवार के साथ बैठी हुई नजर आ रही है, जिसमें मां सोनी राजदान, पिता महेश भट्ट, बहन शाहीन भट्ट और पूजा भट्ट शामिल हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने जब से अपनी प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है, उसके बाद से ही लगातार अपने बेबी बंप की फोटो भी शेयर कर रही हैं।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर में इस गोद भराई के फंक्शन में पूजा का भी आयोजन किया गया था, जिसकी यह तस्वीर है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि आलिया और रणबीर पूजा-प्रार्थना के दौरान हाथ जोड़े हुए नजर आए।

आलिया भट्ट ने अपने ससुराल वालों के साथ भी ग्रुप में फोटो खिंचवाई। एक ग्रुप तस्वीर में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और उनकी कजिन-एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को देखा जा सकता है। तस्वीर में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी दिखाई दे रही हैं।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। वह आखिरी बार अयान मुखर्जी की फिल्म “ब्रह्मास्त्र” में नजर आए थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान यह दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। वहीं फिल्म “ब्रह्मास्त्र” बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही है।

Related Articles

Back to top button