बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा की भाभी हैं बेहद खूबसूरत, तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे wowww!

हिन्दी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का नाम दुनिया भर में शुमार हैं। उन्होंने अपने अभिनय से सजी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दर्शकों के बीच रखीं। लेकिन उनके बाद अब उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों में अपना कमाल दिखाते हुए नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने कम समय में सफल मुकाम हासिल किया है, भले ही सोनाक्षी के हिस्से में ज्यादा हिट फिल्में ना आईं हों मगर जितनी भी फिल्मों में वो नज़र आईं अपने किरदारों से दर्शकों को जरुर प्रभावित किया। लेकिन आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा की भाभी तरुणा के बारे में बताएंगे खास।

किसी अभिनेत्री से कम नहीं तरुणा

सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय के साथ-साथ उनके हॉट एंड बोल्ड स्टाइल को तो आप देख ही चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सोनाक्षी की भाभी तरुणा भी सोनाक्षी से कम नहीं है। जी हां, तरुणा की खूबसूरती के आगे भी बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां मात खाती हैं। यही नही बल्कि वह सोशल मीडिया पर तरुणा के लाखों चाहने वाले फैंस मौजूद हैं। तरुणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस बेहद पसंद करते हैं। यही नही बल्कि तस्वीरें शेयर करते ही उनपर फैंस कमेंट्स और लाइक्स की बौछार करने लगते हैं।

शत्रुघ्न हैं जुड़वा बेटों के पिता

फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के बारे में तो आप बखूबी जानते हैं, लेकिन आपमें से कम लोग ही उनके दो बेटों लव और कुश से शायद ही वाकिफ होंगे। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा अपने दोनों भाईयों से छोटी हैं। जहां सोनाक्षी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हैं वहीं उनके दोनों भाई फिल्मी लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का परिवार बेहद अच्छा है जिनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी कभी-कभी अपनी भाभी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। तरूणा भी सोनाक्षी के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

सोनाक्षी की मुख्य फिल्में

बॉलीवुड दबंग सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली स्टार सोनाक्षी सिन्हा अभी तक कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। बता दें कि अभी तक सोनाक्षी दबंग, दबंग 2, दबंग 3, राउडी राठौर, आर राजकुमार, अकीरा, हॉलीडे, लुटेरा, मिशन मंगल, कलंक तेवर जैसी कई फिल्मों में सोनाक्षी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपनी हर फिल्म में नए किरदार के साथ दर्शकों का मनोरंजन करती आईं हैं। उनके अभिनय को दर्शकों का खूब प्यार मिला। सोनाक्षी अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं।

सोनाक्षी हुईं ट्रोलिंग की शिकार

सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन कई बार सोनाक्षी की बोल्ड तस्वीरें फैंस को पसंद नहीं आती, जिसकी वजह से वो ट्रोल हो जाती हैं। लेकिन सोनाक्षी ने हर तरीके से ट्रोलर्स की बातों का मुंह तोड़ जवाब दिया है। अब वो किसी की परवाह किए बिना बिंदास अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं।

Related Articles

Back to top button