धार्मिक

राशिफल 8 अक्टूबर: इन 5 राशियों के लिए ढेर सारी खुशियां लाया है दिन, शनिदेव की रहेगी शुभ दृष्टि

आज हम आपको शनिवार 8 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 8 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज शादीशुदा लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ बेहतर संबंध बने रहेंगे। जो लोग विदेश में नौकरी करते हैं, उन्हें धन लाभ मिलने के योग हैं। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके किसी काम में फायदेमंद साबित होगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपनी तेज बुद्धि से कामकाज को सफल करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलने की उम्मीद है। आमदनी के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। बेरोजगारों को रोजगार के साधन सुलभ होंगे। परिवार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप अपनी किसी अधूरी मनोकामना पूर्ण करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। लाभ के अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। शिक्षा, नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जीवनसाथी की सलाह काम आएगी। आप जितना मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग हैं। आप अपने कामकाज की योजनाओं को सफल करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना बनी हुई है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। माता-पिता के सहयोग से आपको अच्छी कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। किसी यात्रा से लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले की तुलना में काफी बेहतर नजर आ रहा है। अधूरे काम पूरे होंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, इसलिए आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने जीवन में कुछ नया सीखने को मौका मौका मिलेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत करेंगे। आप अपने किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करेंगे, जिसमें सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। नौकरी के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन हर्षित होगा। किस्मत पूरा साथ देगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में काम का बोझ अधिक होने की वजह से आप परेशान हो जाएंगे। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन शानदार रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। अगर किसी सहकर्मी से बहसबाजी चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कामकाज की चिंता खत्म हो जाएगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। कारोबार में संतुष्टि रहेगी। सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन बहुत चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। भविष्य के बारे में सोच विचार करके आप दुख महसूस करेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आप को चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button