धार्मिक

किस्मत के धनी होते हैं नवंबर में पैदा हुए लोग, होती हैं कई खूबियां,मिलता है इन ग्रहों का सपोर्ट

नवंबर यानी कि साल का 11वां महीना बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि इस महीने में मीठी ठंड रहती है और इस समय मौसम बहुत सुहावना रहता है। वैसे देखा जाए तो साल का हर महीना बहुत ही खास होता है। अगर उस महीने में आपका या आपके बच्चे का जन्मदिन हो, तो वह महीना और भी ज्यादा स्पेशल हो जाता है। लेकिन आज हम आपको नवंबर में पैदा हुए लोगों के बारे में बताने वाले हैं। इस महीने में पैदा होने वाले बच्चे अपने आप में बेहद खास होते हैं।

दरअसल, हर किसी के व्यवहार पर जन्म के महीने का बहुत असर पड़ता है। जिनका जन्म नवंबर के महीने में हुआ होता है, उनकी बात ही कुछ और होती है। इन लोगों में कई तरह की खूबियां पाई जाती हैं, जो इन्हें अन्य लोगों से अलग बनाती है। जिन लोगों का जन्म नवंबर के महीने में होता है वह बहुत ही किस्मत के धनी माने जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह बहुत ज्यादा अकलमंद भी होते हैं।

नवंबर में पैदा हुए लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं और इनको किन ग्रहों का सपोर्ट मिलता है? चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।

नवंबर में पैदा हुए लोगों को मिलता है इन ग्रहों का सपोर्ट

जिन लोगों का जन्म नवंबर के महीने में 1 से 22 तारीख के बीच हुआ है, उनका स्वामी मंगल होता है। वहीं 22 नवंबर के बाद में जन्म लेने वाले लोग धनु राशि के माने गए हैं और इनके ऊपर बृहस्पति की कृपा बनी रहती है, जिसके चलते यह करियर और व्यापार में काफी तरक्की हासिल करते हैं।

रचनात्मक होते हैं

जिन लोगों का जन्म नवंबर के महीने में हुआ है, वह बहुत ज्यादा रचनात्मक होते हैं। यह लोग हमेशा कुछ हटकर और नया करने का प्रयास करने में लगे रहते हैं। यह हमेशा कुछ हटकर सोचते हैं और जो भी करते हैं, उसमें अपना बेस्ट देते हैं। नवंबर में पैदा हुए लोग अपने भविष्य को लेकर काफी संजीदा होते हैं और अपने आने वाले कल को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए यह कुछ ना कुछ योजनाएं बनाते रहते हैं।

अक्लमंद होते हैं

नवंबर में जन्म लेने वाले लोग बहुत अकलमंद माने जाते हैं। यह लोग हमेशा अपने दिमाग से काम लेते हैं। यह लोग दूसरों की बातों पर भरोसा कर के कोई भी फैसला नहीं लेते हैं। खुद की जांच-परखकर काम को आगे बढ़ाने में यह विश्वास रखते हैं। यह लोग चालाक लोगों से दूरी बनाकर रखना पसंद करते हैं। इनके दोस्त भी बहुत कम होते हैं लेकिन जिससे भी यह दोस्ती करते हैं, उसका हमेशा साथ निभाते हैं। अपने दोस्तों का किसी भी मुश्किल में साथ नहीं छोड़ते हैं।

आकर्षक होते हैं

इस बात में कोई शक नहीं है कि नवंबर के महीने में पैदा हुए लोग काफी आकर्षक होते हैं। अगर आप नवंबर में पैदा हुए किसी बच्चे को जानते हैं, तो आप भी इस बात से सहमत होंगे। यह लोग काफी होशियार और अकलमंद होते हैं। लोग इनके बुद्धिमता के कायल हुए बिना रह नहीं पाते हैं। भले ही इनके अंदर इतनी सारी खूबियां हैं लेकिन फिर भी यह लोग जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति होते हैं।

Related Articles

Back to top button