बृहस्पति मार्गी होने से होगा “पंचमहापुरुष राजयोग” का निर्माण, इन 3 राशियों की संवरेगी किस्मत

ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि सभी ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। समय-समय पर प्रत्येक ग्रह दूसरी राशि में मार्गी या गोचर होता है। उसके गोचर होने से सभी मानव जाति पर अलग-अलग असर पड़ता है। यदि किसी राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है, तो इस वजह से उस राशि के व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं ग्रहों की स्थिति ठीक न होने के कारण व्यक्ति को अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रह के मार्गी या गोचर होने से किसी राशि के व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है, तो किसी को भारी नुकसान भी झेलना पड़ जाता है। बता दें कि देवताओं के गुरु माने जाने वाले बृहस्पति 24 नवंबर को मार्गी होने वाले हैं। उनके मार्गी होने से “पंचमहापुरुष” का निर्माण हो रहा है। इस दौरान 3 राशि वालों को अच्छा खासा धन लाभ होने वाला हैं। वहीं करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आखिर वे भाग्यवान राशियां कौन सी हैं? चलिए जानते हैं इसके बारे में…
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का मार्गी होना बेहद शुभ परिणाम लाएगा। गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से इस राशि वाले लोगों के दिन बदल जाएंगे। उनकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही इनकम के नए नए स्रोत बनेंगे। आप कोई वाहन या संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोग अच्छा धन लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। रिसर्च और टीचिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बाहर घूमने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का मार्गी होना अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है, जो लोग पहले से ही नौकरी कर रहे हैं, उन्हें नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना बनी हुई हैं। आपको इंक्रीमेंट या बोनस भी मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार करने वाले लोगों को भारी धन लाभ होगा और नए सौदे भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। परिवार में एकता बनी रहेगी, जिससे आपकी मानसिक चिंता खत्म हो जाएगी।
कर्क राशि
जिन लोगों की कर्क राशि है, उनके लिए गुरु बृहस्पति का मार्गी होना बहुत ही शुभ साबित होगा। इस राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप कारोबार से संबंधित छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। जो लोग विदेश में कारोबार कर रहे हैं, उन्हें अच्छा लाभ होने के प्रबल योग बने हुए हैं। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं, उन्हें उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपके काफी सारे अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस दौरान आपको कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।