बॉलीवुड

खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं सुनील ग्रोवर की पत्नी, तस्वीरें देख नजरे नहीं हटा पाएंगे

आजकल लोग अपने कामकाज में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि हंसना ही भूल गए हैं। ऐसी स्थिति में टीवी के कई मशहूर कॉमेडियन हैं जो अपनी बातों से लोगों को हंसने पर विवश कर देते हैं। उन्हीं मशहूर कॉमेडियन में से एक “द कपिल शर्मा शो” के सुनील ग्रोवर हैं। जो कॉमेडी के सरताज माने जाते हैं। सुनील ग्रोवर के मुंह से निकला हर शब्द उनके दर्शकों को हंसाए बिना नहीं रहता है। सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो में कभी गुत्थी तो कभी रिंकू भाभी के किरदार से लोगो को खूब हंसाते हैं।

सुनील ग्रोवर का डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार हो या फिर गुत्थी का, अपने ये हर रोल से सभी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए। जैसे ही सुनील ग्रोवर स्टेज पर आते हैं लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। सुनील ग्रोवर ने डॉक्टर मशहूर गुलाटी बनकर अपनी कॉमेडी का लोहा मनवा लिया है और अब सुनील ग्रोवर की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है।

लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सुनील ग्रोवर की पत्नी के बारे में बताने वाले हैं। अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं परंतु सुनील ग्रोवर की पत्नी खूबसूरती के मामले में किसी हीरोइन से कम नहीं है। अगर आप उनकी तस्वीरें देखेंगे तो उनके चेहरे से नजर हटा पाना बहुत मुश्किल हो सकता है।

सबसे पहले जानी लीजिए की मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की पत्नी का नाम आरती ग्रोवर है। सुनील ग्रोवर की फ़िल्में और टीवी वाली पत्नी से तो हम सब हमेशा ही रूबरू होते रहते हैं परंतु आज हम आपको सुनील ग्रोवर की असल जिंदगी की पत्नी आरती ग्रोवर से मिलवाने वाले हैं। सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर की कुछ चुनिंदा तस्वीरें लेकर आए हैं, जिसको देखने के बाद आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि आरती ग्रोवर बेहद खूबसूरत हैं। आरती ग्रोवर को सादगी काफी पसंद है और वह पार्टीज़, टीवी और फिल्मों की दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं।

सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर की खूबसूरती के चर्चे खूब होते रहते हैं। मशहूर गुलाटी की पत्नी के हुस्न के आगे बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी फीकी हैं। भले ही आरती लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं परंतु इसके बावजूद भी कई बार पैपराजी ने सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती को उनके साथ स्पॉट किया है।

सुनील ग्रोवर की पत्नी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गया है। आरती इंडियन के साथ ही वेस्टर्न आउटफिट में ग्लो करती दिख जाती हैं। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती सोशल मीडिया पर काम सक्रिय रहती हैं।

आरती ग्रोवर अपने सोशल मीडिया पर अपने पति सुनील ग्रोवर के साथ की तस्वीरें कभी-कभी फैंस के बीच साझा भी करती रहती हैं जिनको फैंस बेहद पसंद करते हैं। वैसे देखा जाए तो सुनील ग्रोवर के सोशल मीडिया हैंडल पर भी आरती ग्रोवर की ज्यादा तस्वीरें नहीं हैं।

सुनील ग्रोवर की पत्नी पेशे से एक इंटीरियर डिज़ाइनर हैं। जिस प्रकार से सुनील अपने काम में व्यस्त रहते हैं, ठीक उसी प्रकार आरती ग्रोवर भी अपने काम में काफी बिजी रहती हैं। उनकी व्यस्त जीवनशैली होने के बावजूद भी आरती अपने बच्चे और सुनील के लिए वक्त निकाल लेती हैं और उनके साथ पूरा वक्त व्यतीत करती हैं।

Related Articles

Back to top button