बॉलीवुड

जब जीनत अमान पर इस एक्टर का फूटा था गुस्सा, एक्ट्रेस की कर दी थी पिटाई, फूट गई थी आंख

जीनत अमान (Zeenat Aman) अपने समय की मशहूर और बोल्ड अभिनेत्री रहीं हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। वहीं उस दौर में जीनत अमान की बोल्डनेस के चर्चे खूब हुआ करते थे। जीनत अमान ने अपने समय में अपनी खूबसूरती और अदाकारी का ऐसा जादू बिखेरा कि आज भी बॉलीवुड से दूर होने के बावजूद भी उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। उस समय में अभिनेत्री जीनत अमानकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना था।

जीनत अमान के बारे में ऐसा माना जाता है कि जिस फिल्म में वह काम करें वह फिल्म हिट होनी तय ही है। जीनत अमान ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खूब नाम और शोहरत कमाई है परंतु इनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो इन्होंने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे थे। जी हां, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में कई दर्द झेले हैं। आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आखिर जीनत अमान की लाइफ में ऐसा क्या हुआ था।

जीनत अमान का फिल्मी करियर

70 के दशक में सबसे हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक जीनत अमान हुआ करती थीं। जीनत अमान ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े बड़े स्टार्स के साथ काम किया है और लोग इनके अभिनय के साथ था इनकी खूबसूरती के कायल थे। जीनत अमान को सही मायने में असली पहचान देव आनंद के साथ वाली फिल्म “हरे रामा हरे कृष्णा” से मिली थी। उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के खिताब से भी नवाजा गया था।

ऐसा बताया जाता है कि उस दौर में हर बड़ी फ़िल्मी मैगजीन के कवर पर जीनत अमान की तस्वीर हुआ करती थी। जीनत अमान का फिल्मी करियर काफी सफल रहा था। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘हीरा पन्ना’, ‘अजनबी’, ‘हरे राम हरे कृष्णा’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘धर्मवीर’, ‘डॉन’, ‘कुर्बानी’, ‘लावारिस’, ‘वारंट’ जैसी हिट फ़िल्में शामिल हैं।

संजय खान ने कर दी थी जीनत की पिटाई

भले ही जीनत अमान को अपने फिल्मी करियर में सफलता मिल रही थी परंतु एक्ट्रेस की निजी जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक समय पहले एक्टर संजय खान के साथ जीनत अमान का अफेयर था। पूरी इंडस्ट्री को ही इन दोनों की नजदीकियों के बारे में पता था। ऐसा बताया जाता है कि फिल्म “अब्दुल्लाह” की शूटिंग के दौरान इन्होंने गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया था। लेकिन इन दोनों ने ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था।

वही एक ऐसी घटना हुई थी जिसकी वजह से पूरी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई थी। दरअसल, यह घटना 1979 की बताई जाती है। हुआ ऐसा था कि एक पार्टी में संजय खान और जीनत अमान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसकी वजह से संजय खान बहुत गुस्से में आ गए थे और उन्होंने सार्वजनिक रूप से अभिनेत्री जीनत अमान की जमकर पिटाई कर दी थी।

संजय खान ने अभिनेत्री को इतना मारा था कि एक्ट्रेस का जबड़ा तक टूट गया था और उनकी एक आंख फूट गई थी। कहा जाता है कि जीनत अमान को इस सदमे से उबरने में काफी समय लगा था। जब यह घटना हुई थी तो उसके बाद संजय और जीनत का ब्रेकअप हो गया था। संजय खान से अलग होने के बाद जीनत ने एक्टर मजहर खान से शादी रचा ली। इसके बाद उनके घर दो बेटों का जन्म हुआ। जिनका नाम जहान और अजान है। हालांकि मजहर खान एक बीमारी के चलते दुनिया छोड़कर चले गए थे।

Related Articles

Back to top button