भूमि पेडनेकर ने बीच समंदर अपने हॉट बिकिनी लुक से बटोरी खूब सुर्खियां! देखें तस्वीरें

हिन्दी सिनेमा जगत में कम समय में खूब नाम कमाने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी फिल्मों के अलावा हॉट एंड बोल्ड लुक के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। फिल्म दम लगा के हईशा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आज सबकी चहेती बन चुकी हैं। फिल्म दम लगा के हईशा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने के बाद भूमि ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज भूमि की गिनती फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में की जाती है।
हॉटनेस से बटोरी खूब सुर्खियां
दम लगा के हईशा गर्ल भूमि पेडनेकर आज अपनी फिटनेस और हॉटनेस के लिए काफी मशहूर है। भूमि अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अपनी बोल्ड अंदाज तस्वीरों को शेयर कर भूमि सोशल मीडिया पर खूब वाह- वाही बटोरती है। उनकी तस्वीरों को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
भूमि ने कुछ महिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, अगले दशक के लिए मेरा मूड। इन सभी वायरल तस्वीरों में भूमि ग्रीन कलर की बिकिनी में समंदर की लहरों के साथ मस्ती करती नज़र आईं थीं। भूमि का ये हॉट अंदाज फैंस को काफी पसंद आया जिस पर फैंस ने कमेंट कर उनकी खूब तारीफें की। इसके अलावा भूमि ने बीच समंदर में फ्रैंड्ज और बहन के साथ मस्ती करते हुए की एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया था, जिसमे दोनों बहनें काफी खुश नजर आ रही थीं।
मुख्य फिल्में
दम लगा के हईशा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आखिरी बार ‘पति पत्नी और वो’ में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ नज़र आईं थीं। इसके अलावा फिल्म सांड कि आंख में भूमि पेडनेकर के साथ अहम किरदार निभाते हुईं नज़र आईं थीं। भूमि सोनचिड़िया, बाला, लस्ट सटोरीज, भूत, शुभ मंगल सावधान में जबरदस्त भूमिका निभाते हुए नज़र आ चुकी हैं। एक के बाद एक भूमि पेडनेकर ने दर्शकों को कई सुपरहिट फिल्में दीं।
शायद ही आपमें से कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि भूमि ने अपनी पहली फिल्म के बाद लगभग 1 साल तक किसी फिल्म में अभिनय नहीं किया था और उसके बाद साल 2017 में भूमि फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में नज़र आईं थीं। इस फिल्म में भूमि के अपोजिट अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। भूमि को उनके शानदार अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।
खाने-पीने की शौंकीन
भूमि पेडनेकर खाने-पीने बेहद शौंकीन हैं। भूमि को पसंदीदा खाने में मिस्सी रोटी, बटर चिकन, दाल मखनी, चॉकलेट, पिज़्ज़ा और भरता बेहद पसंद है। इसी के साथ भूमि अपनी फिटनेस का भी खास ध्यान रखती हैं। जिसके लिए वो जमकर कसतर और योगा भी करती हैं।
आगामी फिल्में
जानकारी के लिए बता दें कि जल्द ही भूमि पेडनेकर करण जौहर की तख्त, अलंकृता श्रीवास्तव की डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे और अक्षय कुमार की दुर्गावती में नज़र आने वाली हैं। कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद अपनी अपकमिंग फिल्मों में भूमि पेडनेकर क्या कमाल दिखाती हैं ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।