राशिफल 9 अक्टूबर: सूर्य कृपा से 3 राशियों का शानदार रहेगा दिन, परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति

आज हम आपको रविवार 9 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 9 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है। आपके सामने आज कई चुनौतियां और कठिनाइयां आ सकती हैं, जिनका डटकर मुकाबला करना होगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पर पूर्ण हो सकती है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपको धन लाभ होने के योग हैं। कामकाज में मनचाही सफलता मिलने से आपका मन हर्षित होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। मानसिक चिंता खत्म होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन पहले की तुलना में बेहतर नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कुछ कामकाज के तरीकों में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। आज किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा देने से बचना होगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। आपको अपने हर काम को सावधानीपूर्वक करना होगा, नहीं तो आपको किसी प्रकार की हानि हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरते। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने सभी जरूरी कामों को बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान अपने समान पर ध्यान रखें क्योंकि चोरी व गुम होने की आशंका बनी हुई है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आर्थिक लेनदेन में सोच विचार करें। कठिनाइयां आ सकती हैं। बेवजह दूसरों के झगड़ों में ना पड़े अन्यथा मुसीबत उठानी पड़ सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज शादीशुदा लोगों का समय काफी ठीक नजर आ रहा है। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। आप जीवनसाथी और बड़ों के साथ संबंधों का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने प्रिय को साथ लेकर ट्रैवलिंग करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के बाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कामकाज में कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बात को आगे ना बढ़ने दें, जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसके बाद उसी के अनुरूप कार्य करें। बिजनेस करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आप मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए ज्यादा दौड़-भाग करनी पड़ेगी। घर के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। ससुराल पक्ष से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है और अचानक आपको धन प्राप्त हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आपको किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यदि आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। प्रेमियों के लिए दिन उत्तम रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कमाई के जरिए प्राप्त होंगे। आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपको अपने किसी जरूरी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। भाई बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। आपकी कोई पुरानी चिंता खत्म हो सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है।