धार्मिक

राशिफल 11 अक्टूबर: आज इन 7 राशि वालों के बिगड़े काम बनाएंगे हनुमान जी, मिलेगा कोई शुभ समाचार

आज हम आपको मंगलवार 11 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 11 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। लेकिन आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापारी वर्ग सोशल नेटवर्किंग का लाभ उठाएं, इसके साथ ही प्रसार-प्रचार पर भी फोकस करें। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका देख मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अगर आप कोई कार्य काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, तो आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और आप अपने मन की बात शेयर करेंगे, जिससे मानसिक चिंता कम होगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। रोजमर्रा के कामों में फायदा होगा। प्रॉपर्टी के काम भी पूरे हो सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि लाने के लिए कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज पारिवारिक जीवन सुख-शांति पूर्वक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर दूसरों की बातों को काटते हुए अपने विचार रखेंगे, इससे आप ना चाहते हुए भी कई लोगों को अपने खिलाफ कर सकते हैं। जरूरतमंदों को भोजन कराएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। बेकार की चिंता मत लीजिए। संतान की उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर रहेगा। आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम रिश्ते मिलेंगे। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिल सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना मिलने की पूरी उम्मीद है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने कामकाज बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। वर्तमान में किए गए कामों का भविष्य अच्छा नतीजा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। नए कामों के प्रति रुचि बढ़ेगी। लेकिन आप किसी भी जोखिम को हाथ में लेने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिलेगी। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा कर रखने की जरूरत है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आप किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में ना आएं अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना बनी हुई है। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता मिलेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको विवादों और विवादित लोगों से दूर रहना होगा। आसपास के कुछ लोगों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। आज आपको क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ेगा। कोई भी निवेश करने से पहले सोच विचार जरूर करें। आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। कोई बड़ा उद्देश्य सिद्ध हो सकता है। अगर आपने किसी को धन उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने जा सकते हैं। नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। व्यापार में अटके हुए काम पूरे करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। निजी जीवन की परेशानियों का काफी हद तक समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने के कारण सेहत पर विपरीत असर पड़ेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें।

Related Articles

Back to top button