धार्मिक

राशिफल 12 अक्टूबर: आज भगवान गणेश इन 3 राशियों का खोलेंगे बंद किस्मत का ताला, मिलेगा लाभ ही लाभ

आज हम आपको बुधवार 12 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 12 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत खास नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलेगा, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको किसी यात्रा से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। अजनबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपका कोई अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में बहुत कठिनाई होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना बहुत ही जरूरी है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में बरकत होगी। दैनिक व्यापार में वृद्धि होने के योग हैं। लेनदेन के कामों में जल्दीबाजी मत कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। दोस्तों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। पूजा-पाठ के साथ-साथ ईश्वर के सामने बैठकर ध्यान लगाना चाहिए, मानसिक तनाव में कमी आएगी। ऑफिस में जूनियर आपका पूरा सहयोग करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। मानसिक चिंता काफी हद तक कम रहेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। किसी भी अजनबी पर आंखें बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन कमजोर नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने कामकाज की जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद खास और महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें अच्छे फल की प्राप्ति होगी। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की पूरी उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र बेहतर बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। विदेश में जाकर नौकरी करने वाले लोगों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं लेकिन कोई भी जोखिम अपने हाथ में ना लें अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से किए गए कामों में सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन खास रहेगा। कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त बड़ा लाभ दे सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेना पड़ सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह से ही कोई फैसला लें। परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें।

Related Articles

Back to top button