हसीन अभिनेत्री है पिंक ड्रेस वाली ये बच्ची, सलमान खान से दिलीप कुमार तक से है गहरा नाता

बचपन की यादें अक्सर दिल के करीब होती है। आज भी जब हम पुरानी तस्वीरों को देखते हैं तो दिल खुश हो जाता है। इन तस्वीरों को देखकर यह भी ताज्जुब होता है कि हम बचपन से लेकर जवानी तक कितना बदल गए। कई बार तो लोग हमे बचपन की तस्वीर देखकर पहचान नहीं पाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों के बचपन की तस्वीर शेयर करने का ट्रेंड चल रहा है। इन तस्वीरों को साझा कर लोगों से उनके फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स को पहचानने के लिए कहा जाता है।
बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री है पिंक ड्रेस वाली ये बच्ची
आज हम भी कुछ ऐसी ही पहेली लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको दो बच्चियां दिखाई दे रही है। अब आपको इन्हें पहचानना है। पिंक ड्रेस में जो बच्ची है वह वर्तमान में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देती हैं। इस बच्ची का सलमान खान से लेकर किशोर कुमार और सायरा बानो व दिलीप कुमार तक से गहरा नाता है। ये बच्ची जूही चावला की भी बेहद खास है।
तस्वीर में दिखाई दे रही दूसरी बच्ची एक सफल बिजनेसमैन हैं। इनके पिता का नाम भरत के सबसे अमीर बिजनेसमैन की सूची में आ चुका है। वहीं इनके पति भी जाने माने बिजनेसमैन हैं। तो क्या आप ने इन दोनों बच्चियों को पहचाना? थोड़ा दिमाग लगाइए। हमने जो हिंट दिए उनपर गौर करिए। जवाब आपको मिल जाएगा।
दिलीप कुमार से अशोक कुमार तक से है रिश्तेदारी
अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की बात कर रहे हैं। पिंक ड्रेस में जो बच्ची है वह कियारा ही है। वहीं उनके पास मुस्कुरा रही बच्ची मुकेश अंबानी की बेटी और आनंद पीरामल की पत्नी ईशा अंबानी है। दोनों एक जमाने में खास दोस्त हुआ करते थे। दोनों एक साथ पढ़ भी चुके हैं।
कियारा आडवाणी का जन्म जगदीप आडवाणी और जेनेवीव जाफरी के घर हुआ था। उनके पिता एक बिजनेसमैन तो माँ टीचर हैं। उनके पिता और एक्ट्रेस जूही चावला आपस में खास दोस्त हैं। कियारा एक्ट्रेस शाहीन बानो की भांजी भी हैं। शाहीन बानो दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की भांजी हैं। वहीं अशोक कुमार की बेटी भारती रिश्ते में कियारा की नानी लगती हैं।
सलमान से भी है खास कनेक्शन
कियारा की मौसी शाहीन बानो एक जमाने में सलमान खान की प्रेमिका भी हुआ करती थी। ऐसे में कियारा और सलमान के रिश्ते भी अच्छे हैं। कियारा का असली नाम आलिया है। सलमान ने ही उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी थी। उन्होंने कियारा को बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए गाइड भी किया है।
कियारा आडवाणी ने 2014 में फिल्म फुगली से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें लोकप्रियता करण जौहर ‘लस्ट स्टोरीज’ के एक फनी लेकिन एडलट सीन से मिली। फिर वे 2016 में एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में दिखीं। वहीं शाहिद कपूर के साथ कबीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेरशाह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। उन्हें हाल ही में कार्तिक आर्यन संग भूल भुलैया 2 और वरुण धवन संग जुग जुग जियो में देखा गया था। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।