धार्मिक

नवंबर में हो रहा इन ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, होगा तगड़ा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। मंगलवार से नवंबर का महीना शुरू है। यह महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस माह में 5 ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिषीय नजरिए से नवंबर का महीना काफी महत्वपूर्ण रहेगा। 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण मेष राशि में लगने वाला है। वहीं 11 नवंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं।

13 नवंबर को मंगल वक्री अवस्था में मिथुन राशि से वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। 13 नवंबर को ही बुध भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 16 नवंबर को सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। वहीं 24 नवंबर को बृहस्पति मीन में चाल बदलकर वक्री से मार्गी होने वाले हैं। ग्रहों के इस गोचर की वजह से ऐसे पांच राशि वाले हैं, जिनको खूब लाभ प्राप्त होने वाला है। उनका भाग्य जाग उठेगा और खूब धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। तो चलिए जानते हैं नवंबर के महीने से ग्रह राशि परिवर्तन की वजह से किन पांच राशि वालों को क्या लाभ होने वाला है।

मिथुन राशि

जिन लोगों की मिथुन राशि है, उनके लिए ग्रहों का यह राशि परिवर्तन काफी फायदा दिलाने वाला रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। इसके साथ ही सीनियर्स आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह राशि परिवर्तन सुखद समाचार लेकर आने वाला है। अगर कोई व्यक्ति अपनी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें इस महीने सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए ग्रहों का यह राशि परिवर्तन लाभदायक साबित होगा। मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों को उचित फल की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए नवंबर का महीना बहुत ही अच्छा साबित होगा। आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों को ग्रहों के इस राशि परिवर्तन की वजह से करियर के क्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल होने के योग हैं। धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों के लिए भी ग्रहों का यह राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। आपको नवंबर में कई फायदे मिलने वाले हैं। घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए नवंबर का महीना खूब फायदा दिलाएगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने का हर काम में सफलता हासिल करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है। नौकरी से जुड़े हुए जो लोग मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने की सोच रहे हैं, उनका यह सपना भी पूरा हो जाएगा। नवंबर के महीने में हर काम में आपको अपनी किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे खूब धन लाभ प्राप्त होगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों के लिए भी यह महीना बहुत ही खास साबित होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों के लिए नवंबर का महीना करियर के लिहाज से बेहतरीन रहने वाला है। ग्रह गोचर की वजह से हर काम पूरे हो जाएंगे। आमदनी अधिक और खर्चा कम रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी करने वाले और कारोबार से जुड़े हुए लोगों को खूब लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे।

Related Articles

Back to top button