लंबे समय बाद इन 5 राशियों का चमका भाग्य, संतोषी माता करेंगीं उद्धार, खुशियों भरी रहेगी जिंदगी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति मनुष्य के जीवन में कई प्रकार के बदलाव लाती है। समय के साथ-साथ मनुष्य के जीवन में खुशियां और परेशानियां लगी रहती हैं। जैसी ग्रहों की स्थिति व्यक्ति की राशि में होती है, उसी के अनुसार जीवन में फल मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्तिथि की वजह से कुछ राशियों के लोगों का भाग्य चमकने वाला है। संतोषी माता की कृपा से इन राशियों के लोगों की जिंदगी खुशियों से भरी रहेगी और हर सुख-सुविधाएं मिल सकती हैं। तो चलिए जानते हैं यह खुशनसीब राशियों के लोग कौन से हैं।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वाले जातकों के जीवन में छोटी-छोटी परेशानियां आती रहेंगी, इसलिए आपको हर परेशानी का बुद्धिमानी से समाधान करना होगा। घर-परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक शांति नष्ट हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को कामकाज में परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। बड़े अधिकारियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आप बेकार की गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ मत कीजिए। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मानसिक शांति और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए आप योग की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन की कठिनाइयां दूर होंगी। संतोषी माता के आशीर्वाद से आप अपना जीवन खुशहाल व्यतीत करेंगे। करीबी लोगों के साथ हुए गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। पहले की गई मेहनत का आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपने कामकाज को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकते हैं। अचानक कोई शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय मजबूत रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। आप अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वाले जातकों को पारिवारिक परेशानियों की वजह से काफी परेशान होना पड़ेगा। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना विलंब हो सकती है। कार्यस्थल के वातावरण में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आप अपने कामकाज को लेकर कुछ नया कदम उठाने की कोशिश करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत और लगन का उचित परिणाम हासिल होगा। संतोषी माता की कृपा से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा। किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। कामकाज की योजनाओं में लगातार सफलता हासिल करेंगे। संपत्ति के मामलों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने व्यक्तित्व से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वाले जातकों के मन में कुछ ऐसा चल रहा है जिसकी वजह से यह परेशानी महसूस कर रहे हैं। आपको पिछली कुछ बातों को भूल कर नए सिरे से जिंदगी शुरू करने की कोशिश करनी होगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने किसी सगे-संबंधी से मुलाकात कर सकते हैं। परिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से जीवन की कुछ समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों का संतुलन बना कर चलना होगा। आप अपना नजरिया सकारात्मक रखें।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कामकाज में उत्पन्न हो रही परेशानियां दूर हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के साथ मिलना-जुलना रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि में सुधार आने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले जातकों का भाग्य प्रबल रहेगा। संतोषी माता के आशीर्वाद से आप अपने जीवन की परेशानियों से राहत प्राप्त करेंगे। आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। कई क्षेत्रों से आपको लाभ मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा। आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं, जो आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगा। आप जरूरी मामलों में फैसला लेने में सक्षम हो सकते हैं। निजी संबंधों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का लुफ्त उठाएंगें। आपकी आर्थिक स्थिति समय के साथ-साथ बेहतर होती जाएगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोग आपके कामों में सहायता कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा, लेकिन आपको अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है अन्यथा इनकी तरफ से आपको परेशानी हो सकती है। आप अपने खान-पान का संतुलन बनाए रखें। आप जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको मिला-जुला नतीजा मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों के जीवन की परिस्थितियों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आप अपने जरूरी काम-काज आसानी से कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्या खत्म हो सकती है। आपको वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने के योग बन रहे हैं।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों को अपने अंदर की कमियों को पहचान कर दूर करने की आवश्यकता है। आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में थोड़ा संभल कर रहें। आपको अपने जीवनसाथी के बदलते स्वभाव की वजह से परेशानी हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप की चिंता बढ़ेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप नौकरी के क्षेत्र में कुछ नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप किसी संपत्ति को खरीदने की योजना बना सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आप आर्थिक क्षेत्र में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। अचानक धन प्राप्ति के मार्ग हासिल हो सकते हैं। वरिष्ठ लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय हासिल होगी।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों के जीवन की परिस्थितियों में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर फोकस करना होगा। आपके द्वारा की गई कोशिश का उत्तम नतीजा मिल सकता है। आप समय का सदुपयोग करें। परिवार के लोगों के साथ बैठकर आप किसी खास मुद्दे पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।