बॉलीवुड

बला की खूबसूरत हैं माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा, सलमान और आमिर संग दे चुकीं हैं हिट फिल्में

माला सिन्हा को भला कौन नहीं जानता। एक समय पहले उन्होंने बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों के दिलों पर राज किया है। माला सिन्हा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई थी। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ नेपाली और बंगाली फिल्मों में भी काम किया था। एक समय ऐसा था जब लाखों लोग माला सिन्हा की खूबसूरती पर मर मिटने थे।

माला सिन्हा ने साल 1950 से 1970 तक लगातार फिल्मों में काम किया। वह अपने फिल्मी करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में प्यासा, धूल का फूल, अनपढ़, दिल तेरा दीवाना, गुमराह, बहुरानी, गहरा दाग, हिमालय की गोद में जैसी फिल्में शामिल हैं।

माला सिन्हा अपने फिल्मी करियर में कई बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। वह अधिकतर धर्मेंद्र, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, किशोर कुमार, मनोज कुमार, राजेश खन्ना के अपोजिट नजर आ चुकी हैं।

वहीं माला सिन्हा की एक बेटी भी है, जिनका नाम प्रतिभा सिन्हा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतिभा सिन्हा अपनी मां माला सिन्हा के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित घर में रहती हैं।

बेहद खूबसूरत हैं माला सिन्हा की बेटी

माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। प्रतिभा सिन्हा ने भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई थी। लेकिन वह ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं। कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद प्रतिभा सिन्हा ने फिल्मी दुनिया से दूरियां बना ली।

प्रतिभा सिन्हा ने फिल्म “महबूब मेरे महबूब” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, यह फिल्म 1992 में आई थी। इसके बाद प्रतिभा सिन्हा “दिल है बेताब”, “मिलिट्री राजा”, “तू चोर मैं सिपाही”, “कल की आवाज”, “पोकिरी राजा” जैसी फिल्मों में नजर आईं।

आप सभी लोगों को 1996 में आई फिल्म “राजा हिंदुस्तानी” का गाना “परदेसी परदेसी” तो याद ही होगा। जी हां, इस गाने के बाद अभिनेत्री प्रतिभा सिन्हा काफी मशहूर हो गई थीं। आमिर खान की इस सुपरहिट फिल्म से प्रतिभा सिन्हा को अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई। वह 2000 में आई फिल्म “ले चल अपने संग” में आखिरी बार दिखी थीं।

प्रतिभा सिन्हा की निजी जिंदगी

आपको बता दें कि प्रतिभा सिन्हा अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही थीं। प्रतिभा सिन्हा अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही संगीतकार नदीम सैफी से मोहब्बत करने लगी थीं। ऐसा बताया जाता है कि प्रतिभा सिन्हा की मां माला सिन्हा को नदीम के साथ उनका रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। नदीम पहले से ही शादीशुदा थे, जिसकी वजह से माला सिन्हा को यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं था कि उनकी बेटी किसी शादीशुदा मर्द से रिश्ता रखें।

उस समय के दौरान प्रतिभा सिन्हा और संगीतकार नदीम के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। माला सिन्हा ने अपनी बेटी प्रतिभा सिन्हा पर बंदिशें लगातीं तो वह नदीम से छुप-छुपकर मिला करती थीं। बाद में प्रतिभा सिन्हा ने नदीम पर किडनैपिंग का आरोप भी लगाया था। वहीं नदीम ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि “मां और बेटी मिलकर उनके साथ गेम खेल रही हैं।” यह सबके बाद प्रतिभा सिन्हा ने इंडस्ट्री और मीडिया से दूरी बना ली।

Related Articles

Back to top button