बॉलीवुड

फिल्म इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, अचानक दुनिया छोड़ गई ये अभिनेत्री, CM ममता बनर्जी हुई भावुक

जब भी किसी सेलिब्रिटी का निधन होता है तो फैंस बड़े मायूस हो जाते हैं। खासकर जब किसी की समय से पहले मृत्यु हो जाए तो बड़ा दुख होता है। आज 31 अक्टूबर बंगाल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा। बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियल्स की जानी मानी अदाकारा सोनाली चक्रवर्ती (Sonali Chakraborty) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका सोमवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।

लीवर की बीमारी के चलते बंगाली एक्ट्रेस का निधन

खबरों की माने तो सोनाली बीते कुछ समय से बीमार थी और अस्पताल में जिंदगी व मौत की जंग लड़ रही थी। उन्हें अगस्त महीने में अस्पताल में भर्ती किया गया था। बीच में वह ठीक होकर घर भी चली गई थी। लेकिन फिर उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल भर्ती होना पड़ा। उनके पेट में पानी भर जाया करता था। अपनी खराब तबीयत के चलते उन्होंने फिल्मों में काम करना भी बहुत कम कर दिया था।

59 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोनाली चक्रवर्ती 59 साल की थी। वे कई हिट बंगाली टीवी सीरियल्स (Sonali Chakraborty tv Serials) में नजर आ चुकी थी। उनका बंगाली टीवी शो Gaatchora काफी लोकप्रिय था। वे टीवी के अलावा फिल्मों में भी दिखाई दी थी। उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म ‘हार जीत’ में अपने काम से सुर्खियां बटोरी थी। वहीं वे 2004 में आई फिल्म बंधन में भी नजर आई थी। उन्हें लीवर से जुड़ी कुछ समस्याएं थी। बताया जा रहा है कि उनके लीवर में अक्सर पानी भर जाया करता था जिसके चलते वह बीमार रहती थी।

परिवार पर टूट दुखों का पहाड़

सोनाली ने कई महीनों तक अपनी बीमारी का इलाज भी करवाया लेकिन कुछ खास फायदा नहीं हुआ। उनके जाने से बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में उदासी छाई हुई है। वहीं सोनाली के परिवार वालों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में पति शंकर चक्रवर्ती और एक बेटी हैं। पति भी सोनाली की तरह एक एक्टर हैं।

ममता बनर्जी ने जताया शौक

सोनाली के निधन की खबर मिलते ही फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी उनके निधन पर शौक व्यक्त किया है। पश्चिम पंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने भी सोनाली चक्रवर्ती के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे इंडस्ट्री का बड़ा नुकसान बताया है। इसके साथ ही उनके परिवार को सांत्वना दिया है।

Related Articles

Back to top button