धार्मिक

आज शनि-चंद्रमा की बनी युति, किन राशियों को मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, कैसा रहेगा असर, जानिए

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से हर मनुष्य के जीवन की परिस्थितियां समय के साथ-साथ बदलती रहती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में कई बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों के लोगों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक असर दिखाई पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा मकर राशि में शनि के साथ रहेगा। शनि और चंद्रमा की युति बनने से सभी 12 राशियों पर इसका कुछ ना कुछ असर देखने को मिल सकता है। आखिर इसका किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा? आज इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं शनि और चंद्रमा की युति से किन राशियों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि वाले लोगों को शुभ परिणाम हासिल होगा। आप आत्मविश्वास से मजबूत बने रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में आपका पूरा ध्यान रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार की खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लव लाइफ में अच्छा खासा सुधार देखने को मिल सकता है। लवमेट एक-दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों को शनि और चंद्रमा की युति से बेहतरीन फायदे मिलेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लगातार प्रगति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार से संबंधित नई योजनाओं का आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को मनचाही नौकरी मिलेगी। जमीन-जायजाद से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिल सकता है। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। अचानक बच्चों की तरह की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

कन्या राशि वाले लोगों को शनि और चंद्रमा की युति से फायदा मिल सकता है। आपके लिए आने वाले दिन बेहद खास रहेंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। आपके द्वारा की गई पुरानी मेहनत का फायदा मिलेगा। व्यवहार कुशलता के कारण कार्यालय में बड़े अधिकारियों से सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि वाले लोग शनि और चंद्रमा की युति की वजह से अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो इसका आपको उत्तम फायदा मिलेगा। आप अपने सभी रुके हुए कार्य अंजाम देंगे। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की प्लानिंग बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आप विदेश जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मजबूती आएगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को शनि और चंद्रमा की युति से लाभ प्राप्त होगा। आप अपनी बुद्धिमानी से हर काम में तरक्की हासिल करेंगे। आर्थिक योजनाओं में सफलता हासिल होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता हासिल होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप कुछ लोगों की सहायता करने के लिए तैयार हो सकते हैं, उनकी दुआओं का असर आपके जीवन पर पड़ेगा। ऑफिस में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिसमें साथ काम करने वाले लोगों की मदद मिलेगी। घर-परिवार की परेशानियों को दूर करने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के लोग कोई भी कार्य दूसरों की उम्मीद पर ना छोड़ें। आपको अपने काम खुद पूरे करने होंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुराने निवेश का आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको नुकसान होने की संभावना बन रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। काफी दिनों से पैसों की आ रही दिक्कत के कारण आर्थिक पक्ष थोड़ा बिगड़ सकता है। इस राशि के लोग धन संबंधित मामलों में समझदारी से काम लें।

सिंह राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोग कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से और वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। यदि यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

तुला राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। मित्रों के साथ मिलकर किसी नई योजना में किस्मत आजमाने की कोशिश कर सकते हैं। घर-परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा थोड़ी कष्टदायक रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई में ध्यान दें। आपका ध्यान खेलकूद में अधिक रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। यदि आप कोई नया व्यापार आरंभ करना चाहते हैं तो घर-परिवार के अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लीजिए। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा धन हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। इस राशि के लोग प्रेम संबंधों में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि लव पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जिसकी वजह से आप लोगों के बीच दूरियां उत्पन्न होंगी।

मकर राशि वाले लोगों को अपने जज्बातों पर काबू रखने की आवश्यकता है। कामकाज को लेकर आप थोड़े अधिक परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों की मदद से कुछ परेशानियों का हल निकल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। घरेलू चीजों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है। आमदनी के अनुसार आपको अपने खर्चों पर लगाम रखना होगा।

मीन राशि वाले लोगों के ऊपर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव पड़ेगा। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जमीन से संबंधित लेनदेन करने जा रहे हैं तो आप ठीक प्रकार से जांच-पड़ताल जरूर कीजिए। शादीशुदा लोगों के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगे। पति-पत्नी एक दूसरे को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button