3 साल बाद भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा से नाराज हुए फैंस, मुंबई एयरपोर्ट से वायरल हुआ Video

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने नाम का सिक्का जमाने वाली मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लगभग 3 साल बाद भारत आई है। बता दें इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। प्रियंका को देखते ही फैंस के बीच एक अलग खुशी देखने को मिली। हालांकि पहले खुद प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि वह जल्दी ही भारत आने वाली है। ऐसे में जब प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची तो पैपराजी ने उनका वेलकम किया।
प्रियंका के भारत आने पर खुश हुए फैंस, नाराजगी भी जताई
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा इस दौरान ब्लूआउटफिट में नजर आई जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। करीब 3 साल बाद अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को देखने के बाद फैंस काफी खुश है और तरह-तरह के कमेंट कर उन पर प्यार जता रहे हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी की मदद से मां बनी है। ऐसे में फैंस उनकी बेटी को भी देखना चाहते थे लेकिन इस दौरान ना तो उनके पति निक जोनास साथ आए और ना ही उनकी बेटी नजर आई। ऐसे में कुछ फैंस ने इस पर नाराजगी भी जाहिर की। दरअसल फैंस को उम्मीद थी कि, प्रियंका जब भारत आएगी तो वह अपने बेटी के साथ ही लौटेगी। लेकिन एक्ट्रेस ने अकेली ही नजर आई।
10 साल छोटे निक से प्रियंका ने रचाई शादी
बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद साल 2018 में खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी रचाई। शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में है और वह केवल काम के सिलसिले में भारत आती है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल जनवरी में माता-पिता बने हैं।
इस दौरान कपल ने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा था कि, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्ची का स्वागत किया है।” प्रियंका और निक शादी के 3 साल बाद माता पिता बने हैं।
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फ़िल्में
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग के लिए भारत आई है। बता दे इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा भी प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म “इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी” में नजर आने वाली है।
ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘सिटाडेल’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएगी।