रिया के झूठ की खुल गई पोल, सुशांत पेरिस ट्रिप पर थे बेहद खुश, देखें वायरल Video

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के मामले को लेकर रोजाना ही नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, हर दिन एक नई कहानी निकल कर सामने आ रही है। सीबीआई के द्वारा सुशांत मामले की जांच हो रही है। सुशांत मामले को लेकर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन के शिकार थे। रिया चक्रवर्ती ने अपनी यूरोप ट्रिप को लेकर भी कई खुलासे किए थे। रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि जब वह पेरिस पहुंचे तो सुशांत का बर्ताव काफी बदला हुआ था। वह कमरे से निकले तक नहीं थे। सुशांत मानसिक रूप से काफी परेशान लग रहे थे। लेकिन रिया के इस दावे पर अब सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के अंदर सुशांत पेरिस की सड़कों पर मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो ने खोली रिया चक्रवर्ती की पोल
She is saying #SSR was in his room in paris for straight 3 days and he didn’t come out of his room in #Paris !!! Hello hello, here is d proof of him enjoying in disneyland Paris… Wat a liar she is ? #claustrophobia #rajdeepsardesai https://t.co/qaonlvUXjC
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) August 27, 2020
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती के दावे की पोल इस वीडियो के माध्यम से खुल चुकी है। यह वीडियो सुशांत ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर 9 अक्टूबर 2019 को साझा किया था। अब इस वीडियो को क्रिकेटर मनोज तिवारी ने री-ट्वीट करते हुए रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है। इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत पेरिस के डिज्नीलैंड में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। डिज्नीलैंड में जाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत की उत्सुकता साफ-साफ देखी जा सकती है। वैसे इस वीडियो को शूट किसने किया है? यह नजर नहीं आ रहा है लेकिन इस वीडियो से इस बात का पता चल रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में नहीं थे, बल्कि यह यूरोप ट्रिप का पूरा आनंद ले रहे थे।
आखिर क्या दिया था रिया चक्रवर्ती ने बयान
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि “यूरोप ट्रिप पर हम पहले पेरिस लैंड हुए। वहां 3 दिन तक सुशांत कमरे से बाहर नहीं निकला। यह देख कर मुझे थोड़ा अजीब लगा क्योंकि ट्रिप पर जाने से पहले वह काफी खुश था। वह मुझे अपना अलग अंदाज दिखाना चाहता था। वह मस्ती करना चाहता था लेकिन वहां पहुंचने के बाद वह कमरे से ही नहीं निकला। उसके बाद हम दूसरी जगह गए स्विजरलैंड। तब वह खुश था।”
फैंस ने डिज्नीलैंड का वीडियो दिखाकर पूछा सवाल
But Rhea Said Sushant wasn’t well in Paris and he didn’t get out of his Room! pic.twitter.com/RUNBd2Zm8x
— Dr. Vedika (@vishkanyaaaa) August 27, 2020
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसके अंदर डिज्नीलैंड पेरिस में वह घूमते हुए नजर आ रहे थे। सुशांत ना केवल घूम रहे थे बल्कि यह पूरा इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर करते हुए यह लिखा कि “रिया तो कह रही थी कि वह पेरिस में ठीक नहीं थे और वह कमरे से बाहर नहीं निकले।”
बताते चलें कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को लेकर ऐसा भी कहा था कि यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे। उससे पहले उन्हें 2013 में भी डिप्रेशन जैसी चीजें हुई थीं। तब वह मनोवैज्ञानिक के पास गए थे और दवाइयां भी ली थी।