विशेष

शुक्रादेव का महागोचर: इन राशियों के पास होगा खूब पैसा, बन रहा केंद्र त्रिकोण राजयोग 

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति आपका भाग्य बताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका अच्छा या बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। हाल ही में 18 अक्टूबर को शुक्र ग्रह तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसी राशि में बुध सूर्य चंद्रमा और केतु ग्रह भी पहले से विराजमान है। ऐसे में शुक्रदेव अपनी स्वराशि में गोचर कर केंद्र त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं। इस योग का 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

मेष राशि

शुक्र देव का यह गोचर मेष राशि के जातकों को कई सारे लाभ देगा। इनके शादीशुदा जीवन में ढेर सारी खुशियां आएगी। जीवन साथी के साथ उनके संबंध मधुर बनेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में इन्हें सफलता मिलेगी। जिनकी शादी में बाधाएं उत्पन्न हो रही है उनके विवाह का योग जल्द बनेगा। दांपत्य जीवन में सुख शांति और समृद्धि आएगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। बॉस आप के काम से खुश रहेगा। नौकरी के सिलसिले में विदेश की यात्रा हो सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध होगा। नया बिजनेस शुरू करना हो या वर्तमान बिजनेस का विस्तार करना हो तो पैसा निवेश करने के लिए यह समय उत्तम रहेगा।

कर्क राशि

शुक्र देव का राशि बदलना कर्क राशि के जीवन को खुशियों से भर देगा। अगले कुछ महीने आप जीवन के सबसे अच्छे सुख का आनंद लेंगे। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। कहीं दूर घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। पैसों की आवक बढ़ना शुरू हो जाएगी।

पैसा कमाने के नए द्वार खुल जाएंगे। जॉब और बिजनेस में अपनी आय बढ़ाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। व्यर्थ के खर्चे कम हो जाएंगे। संतान की ओर से बड़ा धन लाभ मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भगवान का आशीर्वाद आप के ऊपर बना रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकता है। पढ़ाई लिखाई करने वाले छात्रों के लिए भी यह समय उत्तम है।

सिंह राशि

शुक्र देव का राशि बदलना सिंह राशि के जातकों के लिए गुड लक लेकर आएगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। घर परिवार का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ जाएगा। आपकी मर्जी के मुताबिक चीजें होगी। सेहत में काफी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। पैसों की आवक दिन प्रतिदिन बढ़ती जाएगी।

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में इज्जत बढ़ेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। पति पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होंगे। नौकरी में प्रमोशन के चांस बन सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। थोड़ी मेहनत करने पर विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। भगवान में आस्था बढ़ेगी। आप एक अच्छा और सुखद समय बिताएंगे।

Related Articles

Back to top button