बॉलीवुड

अभिषेक संग शादी से पहले इन लोगों पर आ चुका है ऐश्वर्या राय का दिल, लिस्ट देख चौंक सकते हैं आप

ऐश्वर्या राय बच्चन भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। यह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने नीली-नीली आंखों का जादू देश से लेकर विदेशों तक चलाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन की सुंदरता के चर्चे दुनिया भर में होते हैं। उन्होंने फिल्म जगत को कई बेहतरीन फिल्मों का तोहफा दिया है। इन्होंने हर फिल्म में कुछ नई और बेहतर भूमिकाएँ निभाई हैं। इनके नृत्य कौशल और अभिनय के हुनर ने हर किरदार में एक नई जान डाल दी है। इनके द्वारा निभाए गए किरदार फैंस के मन में अपनी अलग जगह बना लेते हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं ऐश्वर्या राय, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू और अभिनेता अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं। शादी के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन पर्दे पर ज्यादा सक्रिय नहीं रही हैं। वह अपने परिवार को पूरा वक्त देती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ साल 2007 में सात फेरे लिए थे और आज दोनों की एक प्यारी बेटी आराध्या भी है और अपनी बेटी आराध्या का ध्यान रखती हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं और शादी के इतने सालों बाद तक भी दोनों को लेकर कोई भी गलत खबर सामने नहीं आई है। ऐश्वर्या राय अपनी शादीशुदा जिंदगी हंसी खुशी व्यतीत कर रही हैं। लेकिन अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले भी विश्व सुंदरी के कई बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। जी हां, आप सभी लोग सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के नाम को तो शायद जानते होंगे, लेकिन इसके अलावा भी नाम है, जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक हो सकते हैं।

सलमान खान

ऐश्वर्या राय और सलमान खान के प्यार और फिर तकरार की कहानी से शायद ही कोई होगा जो अनजान हो। ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित और विवादित अफेयर की लिस्ट में शामिल है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी “हम दिल दे चुके सनम” के सेट से शुरू हुई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान यह दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था।

ऐसा बताया जाता है कि यह दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या राय के माता-पिता को उनका रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। लेकिन फिर भी ऐश्वर्या राय ने अपना रिश्ता जारी रखा। खबरों की मानें तो सलमान खान, ऐश्वर्या राय के साथ मारपीट करते थे। इसी वजह से ऐश्वर्या ने सलमान खान से ब्रेकअप कर लिया था।

विवेक ओबेरॉय

जब सलमान खान से रिश्ता टूट गया, तो उसके बाद ऐश्वर्या राय की जिंदगी में विवेक ओबरॉय की एंट्री हुई थी। दोनों फिल्म “क्यों हो गया ना” के दौरान करीब आए थे। उस वक्त विवेक ओबेरॉय अपने करियर में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे थे। लेकिन ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय का यह रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं टिक पाया।

राजीव मूलचंदानी

शायद हो सकता है कि यह नाम जानने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। बता दें कि एक्टिंग से पहले ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग की दुनिया में धमाल मचाया था। मॉडलिंग में करियर बनाने के दौरान ऐश्वर्या राय का दिल राजीव मूलचंदानी पर आया था। ऐसा बताया जाता है कि ऐश्वर्या राय ने अपने मॉडलिंग के दिनों में राजीव मूलचंदानी को डेट करती थीं, जिनके साथ ऐश्वर्या राय ने कई फोटो शूट किए थे। राजीव अपने जमाने के जाने-माने मॉडल रह चुके हैं। लेकिन दोनों का यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका।

Related Articles

Back to top button