धार्मिक

राशिफल 2 नवंबर: गणेशजी की कृपा से 3 राशियों का पूरा होगा कोई सपना, आय में वृद्धि के बने योग

आज हम आपको बुधवार 2 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 2 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज जो लोग नई नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें खुशखबरी सुनने को मिलेगी। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। भाई बहनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आप अपने सोचे हुए हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे और अच्छा लाभ कमाने में भी सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है, जिससे बड़े अधिकारी आपसे नाराज हो जाएंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। शादीशुदा लोगों का जीवन ठीक रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। पिताजी की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। दिनभर कामकाज में व्यस्त होने की वजह से आपको थकान महसूस हो सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च करना पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। संतान से जुड़ी हुई समस्याएं दूर हो जाएंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन मिलने की उम्मीद है। आपको किस्मत का साथ मिलने से कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। सफलता के नए-नए मार्ग प्राप्त होंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने कामकाज को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। लाभदायक यात्रा रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ मनपसंद जगह पर जानने की योजना बना सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। घरेलू खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को रुका हुआ धन आज वापस प्राप्त होने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम-गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। परिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। युवाओं को कैरियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। प्यार के नजरिए से दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज प्रॉपर्टी के सिलसिले में बात बनती हुई नजर आ रही है। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो जाएगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। कामकाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे। आपकी कई योजनाएं समय पर पूरी हो जाएंगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। संतान की तरक्की से आप बेहद खुश होंगे। अगर किसी को प्रपोज करने की योजना है, तो ऐसा करने के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

Related Articles

Back to top button