धार्मिक

इस तरह रोटी परोसना खिंच कर ले आता है दुर्भाग्य को, मां लक्ष्मी हो जाती है नाराज

भारतीय खाने में रोटी एक अहम भूमिका निभाती है। इसके बिना भोजन की थाली अधूरी रहती है। लगभग सभी भारतीय रोज रोटी खाना पसंद करते हैं। जब थाली में गरमा-गरम रोटी परोसी जाती है तो उसे खाने का स्वाद और भी दुगुना हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी को परोसने के भी कुछ नियम कायदे होते हैं। इनका ध्यान ना रखा जाए तो आपको भारी आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रोटी को परोसते समय कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए। रोटी में मां अन्नपूर्णा देवी का वास होता है। वहीं इसका अपमान करने से मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है। फिर घर में बरकत नहीं रहती है। वहीं व्यर्थ धन खर्च भी बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं कि रोटी परोसते समय कौन-कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए।

रोटी परोसते समय ना करें ये गलती

1. जब भी हम किसी को रोटी परसे तो उसकी थाली में आराम से रखें। यह रोटी उसे कभी भी हाथ में ना दें। हाथ में रोटी देना शुभ नहीं माना जाता है। इससे आपके घर की बरकत कम होने लगती है। वहीं मेहमान आपका भगवान होता है। इसलिए उसे भिखारियों की तरह हाथ में रोटी नहीं देना चाहिए। इससे उसका और अन्न दोनों का अपमान होता है।

2. रोटी को जब भी सामने वाले की थाली में रखें तो बिल्कुल आराम से रखें। इसमें कोई जल्दबाजी ना करें। क्योंकि कुछ लोग जल्दबाजी में रोटी थाली में फेंक देते हैं। यह भी अन्न का अपमान होता है। इससे अन्नपूर्णा देवी नाराज होती है। फिर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। लोग अक्सर यह गलती अधिक लोगों को खाना परोसते समय करते हैं।

3. बासी आटे की रोटी कभी भी नहीं बनाना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके अलावा बासी आटा हेल्थी भी नहीं होता है। आटे को कुछ समय तक रखें तो उसमें बहुत से किटाणु घर बना लेते हैं। उसका कलर भी चेंज हो जाता है। इसलिए कभी किसी को बासी आटे से बनी रोटी नहीं परोसना चाहिए। आटा अधिक हो तो आप सारी रोटी बना दें। इसे बासी खा लें या ताजी ही जानवर या जरूरतमंद शख्स को खिला दें।

4. थाली में कभी भी एक साथ 3 रोटी नहीं रखना चाहिए। आप इसमें 1, 2 या 4 रोटी रख सकते हैं। तीन रोटी का आकड़ा अशुभ माना जाता है। इससे बुरा भाग्य पीछे पड़ जाता है। घर की आर्थिक स्थिति पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। घर में सभी बीमार रहने लगते हैं।

5. जब भी रोटी बनाएं तो चकला बेलन की आवाज नहीं आनी चाहिए। आप आराम से रोटी बनाए। साथ ही रोटी परोसते समय साफ सफाई का भी ध्यान रखें। आपके हाथ साफ होने चाहिए। जिस थाली में आप रोटी परोस रहे हैं वह भी साफ होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button