धार्मिक

आज परिवर्तीनी एकादशी पर बना शुभ संयोग, जानिए किन राशि के लोगों पर रहेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

हिंदू पंचांग के अनुसार देखा जाए तो आज परिवर्तीनी एकादशी व्रत है। इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष के अनुसार यदि एकादशी पर भगवान गणेश विष्णु जी की पूजा की जाए तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं। आपको बता दें कि आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिसका कुछ राशियों को शुभ फल मिलेगा तो कुछ राशियों के ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ने वाला है। आखिर यह शुभ संयोग किन राशियों के लोगों के लिए शुभ-अशुभ रहेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से सचेत रहने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों से कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल नहीं करना चाहिए अन्यथा इससे कामकाज पर प्रभाव पड़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान लगाना होगा। मौसम परिवर्तन होने के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को नकारात्मक विचारों को त्याग करने की आवश्यकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। ऑफिस में किसी कर्मचारी से विवाद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। व्यापार में पुराने किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको शीघ्र ही अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के व्यवहार में कठोरता आ सकती है। आपको अपने कार्यों में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई में दिक्कत महसूस करेंगे। आप धन का लेनदेन करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियों में सुधार आएगा। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोग वर्तमान नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपने कामकाज पर फोकस करना चाहिए। किसी महत्वपूर्ण योजना में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु इसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। आप कोई नया काम आरंभ कर सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों की कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है, जिससे आप मानसिक रूप से काफी खुशी महसूस करेंगे। धन संबंधित योजनाओं में आपको अच्छा फल मिलेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेंगे। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपनी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना कर चलना होगा। कार्यस्थल में कामकाज अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के बेवजह के खर्चे बढ़ेंगे, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। समय रहते आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। कारोबार में घाटे का सामना करना पड़ेगा। आप अपने शत्रुओं से संभल कर रहें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय आरामदायक रहने वाला है। आप अपने कामकाज बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। नौकरी पेशा से जुड़े हुए लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेना पड़ सकता है। आप कोई भी जोखिम भरा काम अपने हाथ में मत लीजिए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। कुछ गुप्त शत्रु आपके पीठ पीछे षड्यंत्र कर सकते हैं, इसलिए आपको संभल कर रहना होगा। कारोबार में मिलाजुला फल मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कमजोर रहने वाला है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलेगी, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आप अपनी मेहनत के बल पर कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। आपके द्वारा किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। अचानक बच्चों की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

Related Articles

Back to top button