धार्मिक

राशिफल 3 नवंबर: आज इन 6 राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता, विष्णु जी की कृपा से मिलेंगे कई लाभ

आज हम आपको गुरुवार 3 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 3 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनकी मदद से आप अपने कामकाज को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे और अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज अगर लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। विदेश में काम करने वाले लोगों का समय सामान्य नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आप जिस काम को लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको किसी मित्र की मदद से लाभ होने के योग हैं। आप अपनी सकारात्मक सोच का अच्छा फायदा उठाएंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शाम के समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे बेचैनी महसूस होगी। दोस्तों के साथ पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपके जीवन की सारी समस्याओं का हल निकल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाह फैलाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। कुछ दोस्त गुप्त रूप से भी आपकी मदद कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। आप मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप अपने जरूरी कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं जिसका आपको आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं तथा आमदनी में वृद्धि की भी संभावना है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ मनपसंद जगह पर घूमने फिरने जा सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो जाएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय में व्यतीत करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और धन प्राप्ति के प्रबल योग बने हुए हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। निवेश से लाभ होगा। अगर आप कोई नया निवेश करने के बारे में सोच विचार कर रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। बिना सोचे-समझे कोई भी कदम उठाना उचित नहीं है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज पैसों के काम से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बनेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आप अपनी मेहनत और लगन से कठिन से कठिन काम को आसानी से पूरे कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। एक के बाद एक लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी कोई अभिलाषा पूरी होती हुई नजर आ रही है। कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने से आपका मन हर्षित रहेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अजनबी लोगों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

Related Articles

Back to top button