शाहरुख़ खान के बर्थडे पर मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा, बेटे अबराम के साथ SRK ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान को भला कौन नहीं जानता। अपनी मेहनत के बलबूते और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने वाले शाहरुख खान की एक झलक देखने के लिए फैंस मर मिटते हैं। वह कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। बता दें, आज शाहरुख खान 57 साल के हो गए हैं और ऐसे खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस से भी मुलाकात की। तो आइए देखते हैं शाहरुख़ खान के जन्मदिन की कुछ स्पेशल तस्वीरें…
दरअसल, शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके बंगले मन्नत के बाहर हजारों की तादाद में फैंस आते हैं। ऐसे में शाहरुख खान भी अपने फैंस को झलक दिखाने के लिए आते हैं। वह हर साल अपने बंगले मन्नत की छत से फैंस का अभिवादन करते हैं।
इस बार भी उन्होंने ऐसे ही किया और हर बार की तरह उनके साथ उनका छोटा बेटा अबराम भी नजर आया। बता दें, जैसे ही फैंस ने शाहरुख खान को देखा तो वे जोर-जोर से शाहरुख-शाहरुख चिल्लाने लगे।
इस दौरान कई फैंस हाथों में गिफ्ट और बैनर लिए दिखाई दिए तो कुछ फैंस शाहरुख खान की झलक देखने पर जमकर नाचते हुए नजर आए। बता दे आधी रात को शाहरुख खान ने अपने बेटे अबराम के साथ छत से सिगनेचर स्टाइल में फैंस का स्वागत किया।
वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ब्लैक टी शर्ट पहने हुए काफी एनर्जेटिक दिखाई दिए तो वही उनका छोटा बेटा अबराम व्हाइट कलर और व्हाइट शूज पहने हुए अपने पापा के साथ फैंस से मुखातिब हुए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फैंस शाम से पहले ही शाहरुख खान के घर इकट्ठा हो गए थे और करीब आधीरात तक यही खड़े रहे। इसके बाद वह निराश नहीं लौटे क्योंकि शाहरुख खान ने हर बार की तरह इस बार भी उनका अभिवादन किया।
बात की जाए शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो वह जल्दी फिल्म ‘पठान’ में दिखाई देंगे। खबर है कि आज उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म पठान का टीजर भी रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अहम किरदार में दिखाई देंगी।
इसके अलावा शाहरुख खान के पास फिल्म ‘जवान’ भी है जिसमें वह साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनके हिस्से में राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ भी है जिसकी शूटिंग में वह व्यस्त है। बता दे शाहरुख खान को आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर धरी की धरी रह गई थी।
इस फिल्म में उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ अहम किरदार में दिखाई दी थी। 3 बड़े सितारे नजर आने के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई ख़ास कलेक्शन नहीं किया था। ऐसे में फैंस को अब शाहरुख खान की फिल्म पठान से काफी उम्मीदें हैं। खैर अब ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा कि उनकी यह फिल्म कितना कमाल कर पाती है।