धार्मिक

इन 6 चीजों को भूलकर भी ना मारें लात, आता हैं दुख और गरीबी का सैलाब

हिंदू धर्म और इसमें लिखे शास्त्रों में जीवन के कई सूत्रों को बताया गया है। शास्त्रों में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने पर इंसान के जीवन में सुख सुविधाएं हमेशा बनी रहती हैं। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिनका पालन ना करने पर हमें दुख और तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पैर लगाना पाप माना गया है। इन चीजों को जाने अनजाने में कभी भी पैर से टच नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वह चीजें कौन कौन सी हैं।

अन्न

अन्न यानी कि भोजन का हमेशा सम्मान करना चाहिए। इसमें मां अन्नपूर्णा का वास होता है। जो हमारे घर में बरकत बनाए रखती हैं। इसलिए यदि हम किसी अन्न को लात मारते हैं तो इससे मां अन्नपूर्णा देवी नाराज हो जाती है। वहीं खाने की थाली में झूठा भोजन छोड़ना भी मां अन्नपूर्णा देवी का अनादर माना जाता है। इतना ही नहीं मां लक्ष्मी भी इससे नाराज हो जाती है। फिर आपके घर गरीबी और दरिद्रता पैर पसारने लगती है।

जल

जल यानी कि पानी हमारे जीवन की सबसे जरूरी चीज है। प्यास बुझाने से लेकर पूजा पाठ करने तक हम जल का हर जगह उपयोग करते हैं। कुछ शास्त्रों में तो जल को देवता की संज्ञा भी दी गई है। इसलिए यदि आप जल को पैरों से टच करते हैं तो पाप के भागीदार बन सकते हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि आप पानी से भरे गिलास या किसी अन्य पात्र को पाव से ठोकर ना मारे।

अग्नि

अग्नि को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र तत्व माना गया है। आरती और हवन के दौरान भी हम इनका उपयोग करते हैं। इसे अग्नि देवता भी कहा जाता है। इन्हीं के माध्यम से हम देवताओं तक अपनी प्रार्थना पहुंचाते हैं। यही वजह है कि हमें भूल कर भी अग्नि को पैर नहीं मानना चाहिए। खासकर हवन कुंड और आरती की थाली जैसी चीजों को पैर लगाना महपाप माना जाता है।

गुरु

हिंदू धर्म में गुरु को माता-पिता से भी बढ़कर माना जाता है। एक गुरु हमें अच्छी शिक्षा देता है और हमारा भविष्य सुधारता है। ऐसे में गुरु का अनादर करना पाप की श्रेणी में आता है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जाने अनजाने में गुरु को आपका पैर ना लगे। यदि ऐसा गलती से हो जाए तो उनके पैर पकड़ कर माफी मांगना चाहिए।

बुजुर्ग

हमें अक्सर घर के बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान करना चाहिए। हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना शुभ होता है। ऐसे में उन्हें भूल कर भी पैर नहीं लगाना चाहिए। यदि आप से ऐसा गलती से हो जाए तो तुरंत माफी मांगना चाहिए। उनके पैरों को हाथों से टच कर अपने माथे पर लगाना चाहिए।

कन्या

हिंदू धर्म में कन्याओं को देवी का रूप माना गया है। इसलिए किसी भी कन्या को पैर लगाने की गलती नहीं करना चाहिए। इसके अलावा किसी कन्या से अपने पैर भी नहीं पड़वाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो महालक्ष्मी नाराज हो जाती है और आपको धन से जुड़ी दिक्कतें आने लगती है।

Related Articles

Back to top button