रील लाइफ गुंडा है मां के पास बैठा यह बच्चा, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक बजा चुका है अभिनय का डंका

एक बच्चे के लिए मां दुनिया की सबसे प्यारी शख्स होती है। वह अपनी मां के साथ हर पल रहना पसंद करता है। यदि आप अपने बचपन की तस्वीरें खंगाली तो आपको भी अपनी मां के साथ पिता की तुलना में अधिक तस्वीरें देखने को मिलेगी। बॉलीवुड में इन दिनों बचपन की पुरानी तस्वीरें शेयर करने का ट्रेंड चल रहा है। इसमें आपको आपके पसंदीदा सितारे की बचपन की तस्वीर दिखाई जाती है। फिर उसे पहचानने को कहा जाता है।
धांसू एक्टर है तस्वीर में दिख रहा है यह बच्चा
आज हम आपको एक ऐसे सितारे की बचपन की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर गुंडा बनकर तहलका मचा दिया था। यह शख्स बॉलीवुड का जाना माना अभिनेता है। इसकी एक वेब सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसने इसे रातों-रात फेमस कर दिया था। इस तस्वीर में आपको अपनी मां के पास बैठा जो बच्चा दिखाई दे रहा है वह यही शख्स है।
View this post on Instagram
तस्वीर में देखा जा सकता है कि बच्चे की मां आराम से बैठ कर नाश्ता कर रही है। यह बच्चा पास में बैठा मुस्कुरा रहा है। बच्चा दिखने में बहुत क्यूट लग रहा है। अब आपको इस बच्चे को पहचानना है। चलिए हम आपको एक हिंट दे देते हैं। यह बच्चा फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर में अहम किरदार निभा चुका है। इस ने हाल ही में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री से शादी रचाई है। तो क्या अब आपने इसे पहचाना?
मिर्जापुर की जान है अली फजल
अब तक आप समझ ही गए होंगे कि यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड का जाना माना अभिनेता अली फजल है। फुकरे और मिर्जापुर जैसी फ़िल्म और वेब सीरीज दे चुके अली फजल हॉलीवुड फिल्मों (FAST AND THE FURIOUS 7) में भी अपना डंका बजा चुके हैं। मिर्जापुर में तो उन्होंने गुड्डू भैया का किरदार निभा कर हर किसी का दिल जीत लिया था। मिर्जापुर के अब तक 2 सीजन हो चुके हैं और तीसरे का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
अभिनय के अलावा फजल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे। उन्होंने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री रिचा चड्डा से शादी रचाई है। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुए थे। अली ने अपने बचपन की तस्वीर को खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। लोगों को उनका बचपन का यह क्यूट अवतार बड़ा पसंद आ रहा है। वह कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
अली फजल मुख्य रूप से लखनऊ उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1986 में हुआ था। वह 36 साल के हैं। अली देखने में काफी हैंडसम है। मिर्जापुर में अपने रोल के लिए उन्होंने बहुत शानदार बॉडी भी बनाई है। अभिनय के मामले में भी वह उस्ताद हैं।