मनोरंजन

डांस वर्ल्ड की उर्फी जावेद है ये आंटी, शादी में ऐसा नाची लोग बोले –बस करो बहन भूकंप आ जाएगा

कोई भी शादी डांस के बिना अधूरी होती है। शादियों में जब तक डांस का तड़का नहीं लगता तब तक मजा नहीं आता है। कोई मेहमान तो शादी में सिर्फ इसलिए आते हैं ताकि वह डांस कर सके। शादियों में वैसे हर तरह के डांसर मौजूद रहते हैं। कोई इतना बेहतरीन नाश्ता है की बॉलीवुड के डांसर भी उसके आगे पीछे लगते हैं। वहीं किसी को डांस स्टेप से कोई लेना-देना नहीं रहता है वह बस दिल खोलकर उसको भी अजीब डांस स्टेप्स कर लेता है।

आंटी ने किया अनोखा डांस

शादियों में हर उम्र के मेहमान डांस करते हैं। खासकर जब शादियों में जब कोई आंटी नाचती है तो हर किसी की नजर उन्हीं पर होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही आंटी से मिलाने जा रहे हैं। आंटी को डांस करने का बड़ा शौक है। वह अपना यह शौक शादी में पूरा करती है। अपने रिश्तेदार की शादी में आंटी पूरा डांस फ्लोर टेकओवर कर लेती है। वह इस शादी में ऐसा अनोखा डांस करती है कि हर कोई देखता रह जाता है।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक आंटी का डांस वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल है। सभी मेहमान शादी में एंजॉय कर रहे हैं। तभी लाल रंग की साड़ी पहने एक आंटी आती है और बवाल मचा लेती है। इस आंटी के अंदर पता नहीं डांस का कौन सा भूत प्रवेश कर जाता है। फिर वह बड़ा ही उछल उछल कर नाचती है। वह घुटनों के बल बैठ कर बड़ा ही जोशीला डांस करती है।

लोगों को पसंद आई रॉकस्टार आंटी

आंटी का यह अनोखा डांस देखकर शादी में आए मेहमान भी एक पल के लिए घबरा जाते हैं। पहले उन्हें समझ नहीं आता कि आंटी को क्या हो गया है। लेकिन फिर वह समझ जाते हैं कि आंटी डांस के मूड में है। ऐसे में वैसे भी पीछे हटकर आंटी को डांस करने के लिए जगह दे देते हैं। इसके बाद आंटी भी बड़ा जोरदार डांस करती है।

आंटी के इस अनोखे डांस को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने बड़े ही मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा “आंटी का जवाब नहीं। इस उम्र में ऐसा जोल्स काबिले तारीफ है।” एक दूसरा यूजर लिखता है “आंटी ने तो शादी में धमाल मचा दिया। इतने जोश से तो आजकल के युवा भी डांस नहीं करते हैं।” एक और शख्स लिखता है “गजब। ये आंटी तो बड़ी कूल निकली।”

यहां देखें आंटी का जोरदार डांस


वैसे आप लोगों को आंटी का यह डांस कैसा लगा हमें कमेंट पर जरूर बताएं।

 

Related Articles

Back to top button